apple iphone filled with duplicate photos and videos this trick will free up storage in minutes – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं और अपने फोन में एक ही तरह के रिपीटेड फोटो या वीडियो से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपीटेड फोटो या वीडियो से आपके फोन का स्टोरेज स्पेस काफी कम हो जाता है। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐपल का iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम लाया है ‘ डुप्लीकेट डिटेक्शन’ फीचर जो सभी डुप्लीकेट मीडिया को एक ही जगह पर क्लब करता है और इसे डिलीट कर देता है। ये फीचर ऐपल के iPhone 8 और नए फोन पर काम करता है।

यह भी पढ़ें- अब 46 हजार रुपये से कम में iPhone 14 आपका! यहां से खरीद सकते हैं Apple का ये फोन

ऐपल के इस नए फीचर की मदद से आपके iPhone की फोटो ऐप आपकी फोटो लाइब्रेरी में डुप्लीकेट फोटो और वीडियो को आईडेंटिफाई कर सकती है। इसके बाद ये डुप्लीकेट फोटो और वीडियो एक ही एल्बम में कलेक्ट हो जाते हैं। फिर आप इन फोटो और वीडियो को एक एल्बम में मर्ज कर सकते हैं और अपने डिवाइस से डिलीट कर सकते हैं। आप भी इन स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके अपने फोन से डुप्लीकेट फोटो और वीडियो को डिलीट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ऐपल लवर्स की मौज! अब iPhone 15 में भी होगा इस टॉप कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट

ये रहे सिंपल स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1- अपने ऐपल आईफोन में फोटोज एप खोलें।

स्टेप 2- अब आप एल्बम में जाएं।

स्टेप 3- यहां, नीचे स्क्रॉल करें और यूटिलिटीज सेक्शन में आएं।

स्टेप 4- आपको यहां डुप्लीकेट सेक्शन मिलेगा।

स्टेप 5- इस पर टैप करें। यहां आपको मर्ज करने के ऑप्शन के साथ डुप्लीकेट मैच दिखेंगे।

स्टेप 6- मर्ज पर टैप करें।

स्टेप 7- एक से अधिक डुप्लीकेट फोटो या वीडियो सेलेक्ट करने के लिए अपनी स्क्रीन के ऊपर राइट कॉर्नर में select चूज करें।

स्टेप 8- आप एक ही बार में सभी डुप्लीकेट मीडिया को मर्ज करने के लिए Select All चूज करें और फिर इन्हें डिलीट कर दें।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM