Battlegrounds Mobile India Tips follow these BGMI game tips to make your a pro gamer – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) भारत के कुछ सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। इस गेम को बीते कुछ महीनों में कई अपग्रेड्स दिए गए हैं और लेटेस्ट बदलावों के बाद ज्यादा गेमर्स इसकी ओर आकर्षित हुए हैं और इसका यूजरबेस बढ़ा है। मजेदार थीम्स, रिवॉर्ड्स और इवेंट्स के अलावा इसमें लगातार कुछ मजेदार बदलाव हो रहे हैं। अगर आपने यह गेम खेलना शुरू किया है और इसमें प्रो बनना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके जरूर काम आएंगे। 

फाइट से पहले जरूरी है लूट

अगर आप नए हैं तो मैप पर ऐसी जगह उतरें जहां आपको अच्छी लूट मिल सके लेकिन ज्यादा प्लेयर्स ना हों। आपके पास असॉल्ट राइफल्स और सही संख्या में बुलेट्स जरूर होने चाहिए। इसके अलावा आपको हेलमेट और वेस्ट के साथ हेल्थ सप्लाईज लेना भी जरूरी है। 

हमेशा कवर लें और सतर्क रहें

शुरुआती प्लेयर्स अक्सर खुले में रहने की गलती करते हैं, जिससे वे बाकियों को आसानी से देख सकें। हालांकि, ऐसे में कवर ना लेने की स्थिति में बाकी भी आपको आसानी से हिट कर सकते हैं। हाई-ग्राउंड और कवर लेना बेहद जरूरी है। 

BGMI गेम का किंग बन जाएंगे आप, सबसे ज्यादा डैमेज के लिए ये 5 गन्स हैं बेस्ट

फुटस्टेप्स और मूवमेंट्स ट्रैक करें

अगर आप अन्य प्लेयर्स को किल करना चाहते हैं तो सीधे उनके सामने जाने की गलती ना करें। उनके फुटस्टेप्स और मूवमेंट्स को फॉलो करते हुए आप सुरक्षित रहते हुए उनतक पहुंचेंगे और उन्हें नुकसान पहुंचा सकेंगे। 

सेफ जोन में बने रहना भी जरूरी

अगर आप गेमिंग के दौरान मैप का ध्यान नहीं रखते तो ऐसा करना भारी पड़ सकता है। हमेशा सेफ जोन के आसपास या इसमें रहते हुए ही गेमिंग करें। मैप पर आपको अगले सेफ जोन की जानकारी पहले ही मिल जाती है इसलिए मैप पर नजर रखें। 

मोबाइल गेमिंग के शौकीन हैं तो रहें सावधान, खतरनाक मालवेयर का रिस्क

टीममेट्स को करते रहें रिवाइव

अगर आप स्क्वॉड में खेल रहें हैं तो टीममेट्स को रिवाइव करने को प्राथमिकता दें और अकेले खुद को बचाए रखने के चक्कर में ना रहें। हालांकि, रिवाइव करते वक्त कवर लेना बेहद जरूरी है। इस तरह आप ज्यादा देर तक गेम में बने रह सकेंगे। 

ऊपर बताए गए टिप्स के साथ-साथ प्रैक्टिस ही आपको प्रो बनाती है। शुरुआत में अच्छे रिजल्ट्स ना मिलने पर उदास ना हों। साथ ही दूसरे प्लेयर्स का गेमप्ले देखकर उनसे सीखने की कोशिश करें। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM