ऐप पर पढ़ें
मेटा की ओनरशिप वाले प्लेटफॉर्म Whatsapp Business ने भारत के अलग-अलग शहरों में मेट्रो सेवाएं देने वाली कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के बाद अब वॉट्सऐप यूजर्स को मेसेजिंग ऐप की मदद से ही मेट्रो टिकट बुक करने का आसान विकल्प दिया जा रहा है। यानी कि यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी लाइन से छुटकारा मिलने वाला है।
नए चैटबॉट और वॉट्सऐप फीचर की मदद से यूजर्स ना सिर्फ मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे या खरीद पाएंगे, बल्कि उन्हें टिकट कैंसल करने या फिर अपने मेट्रो कार्ड्स रीचार्ज करने का विकल्प भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, यूजर्स को मेट्रो ट्रेन शेड्यूल्स, रूट मैप्स और किराए से जुड़ी अन्य जानकारी भी मेसेजिंग ऐप में ही मिल जाएगी। इस चैटबॉट को ऐक्सेस और इस्तेमाल करने भी बेहद आसान है।
इन शहरों में मिलेगा नए फीचर का फायदा
वॉट्सऐप ने बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL), मुंबई मेट्रो, पुणे मेट्रो और L&T मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। यानी कि बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पुणे में रहने वाले यात्रियों को नए वॉट्सऐप फीचर का फायदा मिलेगा। वॉट्सऐप बिजनेस मेसेजिंग डायरेक्टर ऑफ इंडिया रवि गर्ग ने इसे देशभर के यात्रियों की जिंदगी आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
बेंगलुरु में रहने वाली यात्री ऐसे बुक करें टिकट
जो यात्री बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो इस्तेमाल करते हैं वे अंग्रेजी या फिर कन्नड़ में चैटिंग कर सकते हैं और उन्हें एंड-टू-एंड QR टिकटिंग सेवाओं का फायदा मिलने लगेगा। यूजर्स को +918105556677 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा, जिसके बाद चैटबॉट ऐक्टिवेट हो जाएगा। यूजर्स किराया देखने से लेकर मेट्रो कार्ड टॉप-अप करने जैसे काम आसानी से इसकी मदद से कर पाएंगे और ट्रैवल कार्ड इन्फॉर्मेशन भी देख सकेंगे।
मुंबई मेट्रो के यात्री इस तक कर सकेंगे बुकिंग
जिन शहरों में मेट्रो टिकट से जुड़ी सेवाएं वॉट्सऐप पर मिल रही हैं, वहां यूजर्स को +918105556677 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा, या फिर वे https://wa.me/+918105556677 लिंक पर जा सकते हैं। मुंबई के यात्रियों को भी ई-टिकट खरीदने का आसान विकल्प मिलने लगेगा। यह टिकट बुक करने के बाद ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन गेट पर वेरिफाइ किया जाएगा, जिसके बाद मेट्रो ट्रेन में यात्रा शुरू की जा सकेगी।
Source link