delhi metro news dmrc to launch india first virtual shopping and recharge app

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation, DMRC) जल्द ही एक ऐसा ऐप पेश करेगी, जो मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को एकसाथ कई सुविधाएं देगा। इस ऐप के जरिये यात्री सफर के दौरान शॉपिंग भी कर सकेंगे। यही नहीं प्रमुख स्थानों तक कई सेवाओं की बुकिंग करा सकेंगे। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेट्रो के लिए भारत के पहले वर्चुअल शॉपिंग ऐप ‘मूमेंटम 2.0’ (Momentum 2.0) में दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज और अन्य सेवाओं के स्मार्ट भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत के पहले वर्चुअल शॉपिंग ऐप ‘मूमेंटम 2.0’ के जरिये यात्रियों को कई सहूलियतें दी जाएंगीद्। इस ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड के तत्काल रीचार्ज और अन्य सेवाओं के स्मार्ट भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। इस ऐप की मदद से मेट्रो यात्री कई उत्पाद खरीद सकेंगे। साथ ही मेट्रो में यात्रा करने के दौरान कई सेवाओं की बुकिंग करा सकेंगे। यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन पर उनका ऑर्डर पूरा कर दिया जाएगा। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation, DMRC) ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एक शीर्ष कंपनी से करार किया है। डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐप ‘मूमेंटम 2.0’ में ई-शॉपिंग का बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होगा। इसमें यात्रियों को ग्रोसरी और रोजमर्रा के सामानों की भरपूर रेंज मिलेगी। यूजर मेट्रो सफर के दौरान मनचाहे सामान का ऑर्डर कर सकता है। मेट्रो स्टेशन पर उतरते ही उसका सामान मिल जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐप के यूजर क्विक और सेफ डिलिवरी के लिए मेट्रो स्टेशन पर डिजिटल लॉकर्स भी रख सकेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) का कहना है कि सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप यात्रियों के लिए डिजिटल सेवाओं को जोड़ रहा है। डीएमआरसी ने पिछले साल फरवरी में अपनी अपडेटेड वेबसाइट और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया था।

इस ऐप का उपयोग करने वाले यात्री दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों से बाइक, ई-रिक्शा, कैब और फीडर बस, डीटीसी और क्लस्टर बसों की समय सारिणी देख सकेंगे। शॉपिंग ऐप ‘मूमेंटम 2.0’ (Momentum 2.0) में चुनने के लिए सामानों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ ई-शॉपिंग के विकल्प शामिल होंगे। यह ‘ब्रिक एंड क्लिक’ स्टोर यूजर को मेट्रो स्टेशनों पर जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की सुविधा प्रदान करेगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM