Gmail Trick check How to automatically delete unwanted emails and Keep Storage Free – Tech news hindi

दिनभर में हमारे पास ढेरों ऐसे ईमेल आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं रहते, ये फालतू ईमेल आपका जीमेल स्टोरेज को भर देते हैं। अगर आपका इनबॉक्स भी फालतू ईमेल से भर गया है तो अब टेंशन मत लीजिए। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे सारे फालतू ईमेल डिलीट खुद डिलीट हो जाएंगे और आपका अलग से इन्हें डिलीट करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जीमेल आपके फालतू ईमेल खुद-ब-खुद डिलीट कर सकता है। ये ट्रिक ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिन्होंने कई दिनों तक इनबॉक्स चेक नहीं करते। बता दें कि गूगल आपको केवल 15GB का फ्री स्पेस देता है, जो कि सभी गूगल अकाउंट के लिए है, जिसमें जीमेल, ड्राइव, फोटो और बहुत कुछ शामिल है।

एक बार फ्री क्लाउड स्टोरेज स्पेस भर जाने के बाद, यूजर्स को 100GB के लिए सालाना 1100 रुपये का भुगतान करना होता है। जो लोग इस पर पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, उन्हें आने वाली तस्वीरों, ईमेल और फाइलों के लिए जगह बनाने के लिए अपना कुछ डेटा डिलीट करना होगा। वैसे, फालतू फोटो-वीडियो को आसानी से हटाने के कई तरीके हैं, लेकिन यहां हम देखेंगे कि आपका जीमेल उन ईमेल को ऑटोमैटिकली कैसे डिलीट करता है, जो आपके किसी काम के नहीं है। चलिए शुरू करते हैं…

जीमेल के इस कमाल के फीचर का नाम ‘Filters for Auto-Deletion’ है, जो न सिर्फ आसानी से सुलभ है बल्कि इसे यूज करना भी आसान है। ये वास्तव में वही काम करता है जो आप चाहते हैं। चलिए बताते हैं इसे यूज करने का तरीका…

जीमेल: फालतू ईमेल को अपने आप कैसे डिलीट करें, देखें स्टेप्स

स्टेप 1: अपने पीसी या लैपटॉप पर जीमेल खोलें।

स्टेप 2: सर्च बार में, आपको एक फिल्टर आइकन दिखाई देगा। बस उस पर टैप करें।

(नोट: यदि आइकन आपको दिखाई नहीं दे रहा है, तो ये आपको सेटिंग सेक्शन के ‘Filters and blocked addresses’ टैब में भी मिल जाएगा। इसके बाद, आपको बस ‘Create a new filter’ बटन पर टैप करना होगा।)

स्टेप 3: आप देखेंगे कि टॉप पर ‘From’ लिखा है। बस उन ईमेल का नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करें जो महत्वपूर्ण नहीं हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप Zomato, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सर्विसेस से ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी दर्ज कर सकते हैं।

(नोट: ईमेल आईडी दर्ज करना हमेशा एक नाम से बेहतर होता है क्योंकि यदि आपके किसी ईमेल में वही नाम है, तो जीमेल उसे भी हटा सकता है। यदि आप चाहते हैं कि जीमेल स्पेसिफिक सेंडर के ईमेल को हटा दे, तो फुल ईमेल आईडी दर्ज करें।)

स्टेप 4: एक बार ऐसा करने के बाद, बस ‘Create filter’ पर क्लिक करें और फिर ‘Delete it’ चुनें।

स्टेप 5: इसके बाद आपको बस फिर से ‘Create filter’ पर क्लिक करना है। बस अब आपका काम हो गया।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह फीचर आपके सभी पुराने ईमेल को नहीं हटाती है बल्कि आने वाले सभी ईमेल के लिए है। एक बार जब आप एक फ़िल्टर बना लेते हैं, तो आपका जीमेल उसे अपने आप डिलीट कर देगा। आप अपने द्वारा बनाए गए फ़िल्टर को कभी भी हटा सकते हैं। इसके लिए बस सेटिंग्स> फिल्टर्स और ब्लॉक्ड एड्रेस पर जाएं। यहां आप फ़िल्टर एडिट या डिलीट पाएंगे। यह तरीका सुनिश्चित करेगा कि आपका जीमेल हमेशा क्लीन रहे।

जीमेल: पुराने ईमेल कैसे डिलीट करें?


आपको इसे मैन्युअल रूप से करना होगा। लेकिन, चिंता न करें, एक ही बार में अधिकांश ईमेल को हटाने का एक आसान तरीका है। आपको बस सर्च बार में नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करना होगा और जीमेल आपके मिले सभी ईमेल दिखाएगा। इसके बाद, बस टॉप पर स्थित ‘All’ बटन का चयन करें और डिलीट आइकन पर क्लिक करें। यह आपको स्विगी, ज़ोमैटो और अन्य प्लेटफ़ॉर्म जैसी सर्विसेस से प्राप्त सैकड़ों ईमेल को डिलीट करने में मदद करेगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM