google engineer develops gita gpt inspired by bhagavad gita know how its work – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

OpenAI द्वारा ChatGPT AI चैटबॉट पेश करने के बाद Microsoft और Google जैसी तकनीकी कंपनियों ने भी अपने एआई चैटबॉट को पेश कर दिया है। गूगल ने बार्ड पेश किया जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बिंग सर्च इंजन में चैटजीपीटी जैसी तकनीक को शामिल किया। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि, सिर्फ बड़ी टेक कंपनियां ही नहीं बल्कि कई ऐसे स्टार्टअप और डेवलपर्स भी हैं जो एक समान एआई चैटबॉट डेवलप करना चाह रहे हैं जो इस समय सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। ऐसा ही एक चैटबॉट्स ‘Gita GPT’ है, जिसे बेंगलुरु बेस्ड गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने डेवलप किया है।

भगवद गीता में लिखे गए सभी प्रश्नों के उत्तर देगा

सुकुरु साई विनीत द्वारा निर्मित, गीता जीपीटी भगवद गीता से प्रेरित है। विनीत ने चैट जीपीटी जैसा टूल बनाया जो भगवद गीता में लिखे गए सभी प्रश्नों के उत्तर देता है। गीता जीपीटी एआई चैटबॉट जीपीटी-3 पर काम करता है, जो सीधे भगवद गीता से आपके जीवन के मुद्दों के उत्तर उत्पन्न करता है। यह प्लेटफॉर्म मूल रूप से यूजर्स को उनकी रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में “गीता से परामर्श” करने की अनुमति देता है। प्लेटफॉर्म यूजर्स को प्रश्न पूछने देता है, जिसका एआई चैटबॉट भगवद गीता से परामर्श करके उत्तर देता है।

खुशखबरी: OnePlus का सबसे सस्ता 5G फोन सबसे कम कीमत में, पूरे ₹17600 का फायदा

सिर्फ जीवन की समस्याओं का जवाब देगा चैटबॉट

ओपनएआई के जीपीटी-3 से लैस, गीता जीपीटी खुद को “क्रांतिकारी चैटबॉट” के रूप में पेश करता है। प्लेटफॉर्म पर लिखे एक मैसेज के अनुसार “गीता जीपीटी के साथ, आप एक आसान, इंटरैक्टिव तरीके से अपने जीवन के निर्णयों में अंतर्दृष्टि और स्पष्टता प्राप्त कर सकते हैं।” खैर, इसका मतलब यह भी है कि चैटबॉट ज्यादातर जीवन की समस्याओं का जवाब देता है और बताता है कि उन्हें कैसे हल किया जाए। लेकिन, अगर आप इसे एलन मस्क या बिल गेट्स के बारे में पूछते हैं, तो प्लेटफॉर्म आपके सवालों का जवाब देने में संघर्ष कर सकता है।

नया मॉडल आते ही ₹24000 सस्ता हुआ OnePlus 10R 5G, मिलेगा 8GB रैम और 50MP कैमरा

चैटबॉट की गलती से गूगल को हुआ 100 अरब डॉलर का नुकसान

चैटजीपीटी को लोकप्रियता मिलने के कुछ दिनों बाद, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट दोनों ने अपने एआई चैटबॉट को लॉन्च करने की घोषणा की। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में एआई चैटबॉट बार्ड की घोषणा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह आने वाले दिनों में उपलब्ध होगा। हालांकि, अपने पहले पब्लिक डेमो के दौरान, बार्ड ने एक फैक्चुअल गलती की और गलती करने के बाद कंपनी को करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का कहना है कि चैटजीपीटी जैसे फीचर्स के साथ इंटीग्रेटेड नया बिंग सर्च इंजन जिसे “चैट” कहा जा रहा है, गूगल के एआई चॉबट बार्ड को कड़ी टक्कर देगा। नया बिंग केवल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और अन्य यूजर्स को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

अलीबाबा भी ला रहा एआई चैटबॉट

दूसरी ओर, चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अलीबाबा ने सीएनबीसी को बताया कि वह चैटजीपीटी के प्रतिद्वंद्वी पर काम कर रहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अलीबाबा चैटजीपीटी-शैली की तकनीक पर काम कर रही है, जो अभी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी ने रिलीज के लिए कोई टाइनलाइन नहीं बताई है।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM