google is tracking your every move change these settings in your phone to stop location tracking – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पहली बार सेटअप करते वक्त आपके कई परमिशंस मांगी जाती हैं। इस दौरान गूगल अकाउंट से लॉगिन करना पड़ता है और यहां से गूगल आपका डाटा जुटाना शुरू कर देता है। फोन में कई सेटिंग्स बाय-डिफॉल्ट इनेबल रहती हैं, जिनके साथ गूगल आप पर पल-पल नजर रखता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आप कब, कहां गए, गूगल इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखता है।

लोकेशन ट्रैकिंग के लिए गूगल स्मार्टफोन में मिलने वाले GPS ट्रैकर और सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। कंपनी कहती है कि इस तरह जुटाए जाने वाले लोकेशन डाटा का इस्तेमाल यूजर को बेहतर अनुभव देने और उसके आसपास की जगहों से जुड़े विज्ञापन दिखाने के लिए किया जाता है। हालांकि, शायद ही कोई चाहेगा कि गूगल उसकी हर गतिविधि और मूवमेंट का पूरा रिकॉर्ड रखे। जरूरी है कि आप बेहतर प्राइवेसी के लिए लोकेशन ट्रैकिंग ऑफ कर दें।

अरे वाह! सीधे सैटेलाइट से जुड़ जाएगा आपका फोन, बिना SIM कार्ड भी होगी चैटिंग

गूगल ऐप में जाकर फौरन बदलें सेटिंग्स

हर एंड्रॉयड डिवाइस में गूगल ऐप बाय-डिफॉल्ट इंस्टॉल्ड होती है। आपको इसमें जाने के बाद लोकेशन डाटा पर पूरा नियंत्रण मिलेगा और कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले एंड्रॉयड फोन में गूगल ऐप ओपेन करें। यहां दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।

2. स्क्रीन पर दिखने वाले मेन्यू में आपकी ईमेल ID के नीचे ‘Google Account’ लिखा नजर आएगा, इसपर टैप करें। 

3. आपके नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ अकाउंट से जुड़ी जानकारी दिखाई जाएगी, जिसमें से आपको ‘Data & Privacy’ पर टैप करना है। 

4. इस सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Location History’ विकल्प दिखेगा। इसपर टैप करने के बाद आपको ‘Location History’ ऑफ करने और मौजूदा History मैनेज करने का विकल्प मिलेगा।

रातभर चार्जिंग पर लगा देते हैं अपना फोन? ये 4 गलतियां करना पड़ सकता है भारी

गूगल मैप्स टाइमलाइन से हटाएं डाटा

आपने कब, कहां सफर किया है, इसका डाटा गूगल मैप पर भी सेव हो सकता है। इसे डिलीट किया जाना भी जरूरी है। आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल मैप्स ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपेन करें।

2. सबसे नीचे Explore और Go ऑप्शंस के बगल Saved का विकल्प दिखेगा, इसपर टैप करें। 

3. नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Timeline’ बटन नजर आएगा, इसपर टैप करने के बाद मैप में सेव आपका लोकेशन डाटा टाइमलाइन के तौर पर दिखेगा।

4. आप किसी एक दिन का लोकेशन डाटा डिलीट कर सकते हैं, या फिर किसी टाइम रेंज को भी चुन सकते हैं। 

5. आप ‘Remove all visits’ का चुनाव करते हुए सारा पिछला लोकेशन डाटा डिलीट कर सकेंगे।

रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि अपने फोन के नोटिफिकेशन पैनल में दिख रहे लोकेशन विकल्प को हमेशा ऑफ रखा जाए। चुनिंदा ऐप्स को आपकी लोकेशन पता करने के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है, ऐसे हालात में कुछ वक्त के लिए लोकेशन ऑन करें और दोबारा बंद कर दें। तय करें कि केवल वही ऐप्स आपकी लोकेशन ट्रैक कर रही हों, जिनके लिए ऐसा करना वाकई में जरूरी है। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM