ऐप पर पढ़ें
सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स में शामिल Google Pay या Gpay से मोबाइल रीचार्ज करना अब यूजर्स को महंगा पड़ेगा। सामने आया है कि इस प्लेटफॉर्म से मोबाइल रीचार्ज करने पर 3 रुपये तक अतिरिक्त कन्वीनिएंस फीस चुकानी पड़ सकती है, जबकि अब तक मोबाइल प्लान की कीमत जितना भुगतान ही करना होता था। अब रीचार्ज प्लान की कीमत के हिसाब से अलग से कन्वीनिएंस फीस भी लागू होगी।
PayTM और PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स पहले ही मोबाइल रीचार्ज करने परकन्वीनिएंस फीस यूजर्स को चुकानी पड़ती थी और अलग से कोई कन्वीनिएंस फीस ना लेने के चलते Gpay अच्छा विकल्प बना हुआ था। अब अन्य ऐप्स की तर्ज पर गूगल पे ने भी कन्वीनिएंस फीस लेने की शुरुआत कर दी है। इस बदलाव की जानकारी लोकप्रिय टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी दी है। हालांकि अभी यह सभी यूजर्स के लिए नहीं लागू किया गया है।
यह भी पढ़ें: कब-कहां जाते हैं आप.. गूगल को सब पता है, फोन में फौरन बदलें ये सेटिंग्स
टिप्सटर ने शेयर किया ऐप का स्क्रीनशॉट
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर टिप्सटर मुकुल शर्मा की ओर से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि रीचार्ज करवाते वक्त यूजर को कन्वीनिएंस फीस का भुगतान करना पड़ा है। टिप्सटर की मानें तो 100 रुपये तक कीमत वाले प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में किसी तरह की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, इससे ज्यादा कीमत वाले प्लान्स से रीचार्ज के लिए अलग से यह फीस चुकानी होगी।
किस प्लान के लिए लगेगी कितनी फीस?
मुकुल शर्मा के पोस्ट की मानें तो 101 रुपये से 200 रुपये तक कीमत वाले प्लान से रीचार्ज करने पर 1 रुपये कन्वीनिएंस फीस का भुगतान करना होगा। इसी तरह 201 रुपये से 300 रुपये तक कीमत वाले प्लान्स के लिए 2 रुपये और 301 रुपये या ज्यादा कीमत वाले प्लान्स से रीचार्ज करने पर 3 रुपये कन्वीनिएंस फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि एक खास ट्रिक के चलते फ्री में काम बन सकता है।
ऐसे बिना कन्वीनिएंस फीस बनेगा काम
अगर आप मोबाइल रीचार्ज करते वक्त यह कन्वीनिएंस फीस नहीं चुकाना चाहते तो एक ट्रिक काम आ सकती है। आपको उस टेलिकॉम कंपनी की ऐप या फिर वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके नंबर पर रीचार्ज करना है। उदाहरण के लिए, आप MyJio या फिर Airtel Thanks ऐप के जरिए रीचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी वेबसाइट्स पर भी रीचार्ज का विकल्प मिल जाता है।
Source link