How to Block Adult Content on YouTube check Steps to Turn On YouTube Restricted Mode – Tech news hindi

YouTube हर उम्र के लोगों की बीच काफी पॉपुलर है। बच्चें हो या बड़ें हर कोई यूट्यूब पर वीडियो देखना पसंद करता है। यूट्यूब पर हर तरह के वीडियोज की भरमार है, ऐसे में जब बच्चें यूट्यूब चलाते हैं तो माता-पिता को हर समय यह डर सताता रहता है कि गलती से कोई आपत्तिजनक वीडियो न खुल जाए। अगर आप भी इस समस्या से हर रोज जूझ रहे हैं, तो आज आपकी टेंशन खत्म होने जाएगी। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप यूट्यूब को किड्स-फ्रेंडली बना सकते हैं और एडल्ट कंटेंट को ब्लॉक कर सकते हैं। जानना चाहते हैं कैसे? तो चलिए बताते हैं

दरअसल, यूट्यूब एक Restricted Mode के साथ आता है, ताकि इसे हर आयु वर्ग के लिए अनुकूल बनाया जा सके। यह स्पेशल मोड प्लेटफॉर्म से सभी मैच्योर कंटेंट को ब्लॉक करता है, जिससे यह बच्चों के अनुकूल हो जाता है। हालांकि, YouTube यह दावा नहीं करता है कि इस मोड के जरिए सभी एडल्ट कंटेंट को फिल्टर कर दिया जाएगा क्योंकि कभी-कभी ये फिल्टर सटीक नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी इस मोड के जरिए आप काफी हद तक प्लेटफॉर्म को किड्स-फ्रेंडली बना सकते हैं।

यदि आपका बच्चा किसी खास डिवाइस को यूज करता है और आप नहीं चाहते कि उसे सामने कोई एडल्ट कंटेंट आए, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप Restricted Mode को कैसे यूज कर सकते हैं। डेस्कटॉप और स्मार्टफोन पर इस मोड को ऑन करने के लिए नीचे हमने कुछ सिंपल स्टेप्स बताए हैं, जिन्हें आपको फॉलो करना होगा:

1. डेस्कटॉप पर YouTube Restricted Mode को ऑन/ऑफ कैसे करें:

1. वेब ब्राउजर पर YouTube.com खोलें।

2. ऊपरी दाएं कोने में अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।

3. प्रोफाइल मेनू से, “Restricted Mode” पर क्लिक करें।

4. “Active Restricted Mode” ऑप्शन के लिए टॉगल ऑन करें।

ऐसे करने से आपके डेस्कटॉप के वेब ब्राउजर के लिए Restricted Mode एक्टिवेट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- ट्रिक: एक बार में डिलीट होंगे सभी फालतू और पुराने Email, चुटकियों में खाली हो जाएगा Storage

2. मोबाइल पर YouTube Restricted Mode कैसे ऑन करें

1. अपने स्मार्टफोन में यूट्यूब ऐप खोलें।

2. यूट्यूब सेटिंग्स में जनरल मेनू पर जाएं।

3. Restricted Mode ऑप्शन पर जाएं।

4. “Activate Restricted Mode” के लिए टॉगल ऑन करें।

ध्यान दें कि आपको अलग-अलग डिवाइसेस के लिए अलग से इस मोड को ऑन करना होगा। इसलिए, यदि आप एक से अधिक डिवाइस पर ऐप का उपयोग करते हैं तो आपको इसे मैन्युअली ऑन करना होगा। यदि आपके पास एक ऐप्पल डिवाइस है, तो आप फोन को सुरक्षित करने के लिए अपने फोन पर USB Restricted Mode को इनेबल कर सकते हैं। आप संबंधित डिवाइस के अनुसार ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके मोड को बंद भी कर सकते हैं।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM