how to book train ticket and check live train status on paytm follow these steps – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

भारत की सबसे लोकप्रिय पेमेंट ऐप्स में शामिल Paytm अपने यूजर्स को ढेरों फीचर्स देती है और अब इनमें ट्रेन टिकट बुकिंग भी शामिल हो गया है। Paytm ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के साथ पार्टनरशिप की है और यूजर्स को ट्रेन टिकट बुक करने, PNR स्टेटस चेक करने या फिर लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस चेक करने का विकल्प मिलेगा। 

पेटीएम ऐप के PNR कन्फर्मेशन प्रिडिक्शन फीचर के साथ यूजर्स चेक कर सकेंगे कि उनका टिकट कन्फर्म होने की संभावना क्या है। इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध ना होने की स्थिति में यूजर्स को गारंटीड सीट असिस्टेंस के अलावा वैकल्पिक रूट्स के विकल्प भी दिखाए जाएंगे। यूजर्स पहले बुक किए गए टिकट्स का PNR स्टेटस और ट्रेन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

रोड एक्सीडेंट में आपकी जान बचा सकता है फोन, एंड्रॉयड-iOS यूजर्स बदलें ये सेटिंग्स

Paytm की मदद से ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट

1. आपको पेटीएम ऐप में जाना होगा या paytm.com/train-tickets वेबसाइट पर जाना होगा।

2. सोर्स और डेस्टिनेशन स्टेशन का चुनाव करने के बाद यात्रा का दिन चुनना होगा और ‘Search’ पर टैप करने के बाद उपलब्ध ट्रेन्स की लिस्ट दिख जाएगी।

3. अपनी पसंद की ट्रेन का चुनाव करने के बाद आपको सीट या क्लास का चुनाव करना होगा और IRCTC अकाउंट से लॉगिन के लिए कहा जाएगा। 

4. IRCTC लॉगिन के बाद आपको पैसेंजर डीटेल्स एंटर करने होंगे और भुगतान के लिए IRCTC की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। 

5. वेरिफिकेशन के बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा और इसे PDF की तरह डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा। 

Paytm पर ऐसे चेक करना है PNR स्टेटस

1. पेटीएम ऐप या वेबसाइट पर जाने के बाद आपको ‘Train tickets’ सेक्शन पर क्लिक या टैप करना होगा।

2. अब PNR Status में जाने के बाद आपको टिकट का PNR नंबर एंटर करना होगा। 

3. अब ‘check PNR status’ पर टैप करने के बाद आपको टिकट का स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 

कहीं आपके फोन में ऑन तो नहीं हैं ये सेटिंग्स? सारी बातें सुन रही है यह कंपनी

लाइव ट्रेन स्टेटस देखने का यह है तरीका

1. पेटीएम ऐप में जाने के बाद आपको ‘Train Tickets’ सेक्शन में जाना होगा। 

2. यहां आपको उस ट्रेन का नाम या नंबर लिखना होगा, जिसका लाइव रनिंग स्टेटस चेक करना है। 

3. अब आपको बोर्डिंग स्टेशन का चुनाव करना होगा। 

4. इसके बाद बोर्डिंग डेट एंटर करने के बाद आपको ‘चेक लाइव स्टेटस’ पर क्लिक करना होगा। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM