how to boost slow mobile internet speed by reseting network settings tips and tricks – Tech news hindi

धीमा इंटरनेट भला किसे पसंद होगा। इंटरनेट की स्पीड स्लो (Slow Internet) होने से आपका वीडियो देखने का एक्सपीरियंस तो खराब होता ही है, साथ ही कई बार इसकी वजह से जरूरी मीटिंग या ऑनलाइन एग्जाम जैसे जरूरी काम भी बंद पड़ जाते हैं। आपके मोबाइल इंटरनेट (Mobile Internet) की स्पीड बढ़ाने के कई सारे तरीके मौजूद हैं। उन्हीं में से एक तरीका नेटवर्क सेटिंग रिसेट (Network Settings Reset) करने का होता है। इस आसान ट्रिक के जरिए आपको बेहतर मोबाइल स्पीड मिल सकती है। 

किस तरह काम करती है यह ट्रिक

आमतौर पर इंटरनेट स्पीड इसलिए धीमी पड़ जाती है क्योंकि आपका डिवाइस धीमे नेटवर्क बैंडविथ को पकड़ने लगता है। दरअसल, नेटवर्क प्रोवाइडर अलग-अलग बैंडविथ के नेटवर्क रिलीज करते हैं जिसमें 3G, 4G और एलटीई शामिल हैं। आपका फोन कई बार ऑटोमेटिकली लोअर बैंडविथ पर स्विच कर जाता है, ताकि आप लगातार कनेक्ट रहें। हालांकि, कई बार देखा गया है कि रेंज में वापस आने के बावजूद फ़ोन हायर बैंडविथ वाले नेटवर्क पर ऑटोमेटिक स्विच नहीं होता। ऐसे में आपको अपना नेटवर्क सेटिंग रिसेट करना चाहिए, जिससे सही इंटरनेट स्पीड आपको मिल पाए।

यह भी पढ़ें: लौट आया खतरनाक WhatsApp स्कैम, जरा सी चूक और खाली कर देगा बैंक अकाउंट

नेटवर्क सेटिंग को कैसे करें रिसेट

अपने स्मार्टफोन की Settings में जाएं। 

अब Network Operators ऑप्शन पर को सर्च करें और टैप करें।

यहां आपको Choose Automatically का विकल्प दिखेगा, इसे बंद करें। 

अब आपके सामने सभी नेटवर्क प्रोवाइडर की लिस्ट आ जाएगा। इसमें से अपनी कंपनी पर टैप करें। 

उदाहरण के लिए वोडाफोन-आइडिया यूजर्स Vi India 4G सिलेक्ट करें। 

अब फोन को रिस्टार्ट कर लें।

यह भी पढ़ें: इतनी देर क्यों? iPhone 14 में मिल रहा 5 साल पुराना एंड्रॉइड फीचर, बदल जाएगा लुक

इस बात का रखें ध्यान

कई बार इंटरनेट स्लो होने की वजह ना तो नेटवर्क लेवल और ना ही डिवाइस होता है। कई बार हम ऐसी जगह पर होते हैं जहां या तो आस पास कोई फोन टावर नहीं होता या फिर ज्यादा लोगों की मौजूदगी के कारण एक ही टावर पर ज्यादा लोड पड़ जाता है। ऐसे में आपके नेटवर्क प्रोवाइडर को सही नेटवर्क स्पीड देने में समस्या हो जाती है। इस स्थिति में नीचे बताइए ट्रिक कारगर साबित नहीं होती।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM