How to calculate total toll Tax Price via Google Maps by sitting at home check simple steps – Tech news hindi

अगर आप कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं और यह पता लगाना चाहते हैं कि ट्रिप के दौरान आपको कुल कितना टोल टैक्स भरना पड़ेगा, तो अब ये काम आप घर बैठे चुटकियों में कर सकते हैं। दरअसल, गूगल मैप्स (Google Maps) में आपको अनुमानित टोल राशि जानने की सुविधा देता है। इस खास फीचर की बदौलत आप टोल टैक्स के हिसाब से अपनी ट्रिप का बजट प्लान कर सकते हैं, क्योंकि आप पहले ही जान पाएंगे कि ट्रिप के दौरान आपको कुल कितना टोल टैक्स भरना पड़ सकता है। दरअसल, इस साल अप्रैल में, गूगल मैप्स ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर की घोषणा की, जिसमें टोल प्राइस एस्टिमेट (Toll Price estimate) फीचर भी था। गूगल मैप्स ने दावा किया है कि यदि उपयोगकर्ता किसी विशेष टोल-रोड पर चल रहे हैं तो इस खास फीचर की बदौलत वे ये देख पाएंगे कि उन्हें कितना टोल भरना पड़ेगा। इस फीचर को कैसे यूज करते हैं, आप हम आपको स्टेप्स बाय स्टेप इसका पूरा प्रोसेस बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं…

गूगप मैप्स पर टोल प्राइस चेक करने के लिए बस फॉलो करें ये तीन स्टेप:

स्टेप 1: अब अपनी Start और End डेस्टिनेशन सेट करें। (उदाहरण के लिए हमने Bhopal से New Delhi लिया है।)

स्टेप 2: इसके बाद किलोमीटर के ठीक बगल में दिख रहे इस ऑप्शन को क्लिक करें। (एरो के जरिए पॉइंट किया है।)

ये भी पढ़ें- गूगल मैप्स पर ऐसे देखें सड़कों का 360° व्यू, एंड्रॉइड-आईफोन यूजर देखें स्टेप्स

स्टेप 3: जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं, आपको कुल टोल की कीमत मिल जाती है।

(नोट- ध्यान रहें आपने कार के आइकन पर क्लिक किया हो, ऐसा ना करने पर आपको टोल प्राइस नहीं दिखेगा।)


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM