How to change your photo on Aadhaar card online follow these easy steps – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

पहचान से जुड़े सबसे जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो आधार कार्ड भी उनमें से एक है और ढेरों सरकार व अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। हालांकि, कई बार आधार कार्ड पर दिख रही फोटो बदलने की जरूरत महसूस हो सकती है। आधार कार्ड पर फोटो बदलने की आपकी वजह कोई भी हो सकती है लेकिन ऐसा करना बेहद आसान है। आइए जानते हैं कि आधार कार्ड पर फोटो बदलने का तरीका क्या है। 

आधार कार्ड पर खराब फोटो क्वॉलिटी हो या फिर आपकी फोटो कई साल पुरानी हो चुकी है, कई वजहों से फोटो अपडेट करने की जरूरत महसूस हो सकती है। इसके अलावा आधार कार्ड जारी करने वाली एजेंसी UIDAI ने भी साफ किया है कि 10 साल में कम से कम एक बार आधार कार्ड अपडेट किया जाना जरूरी है। आपका फोटो डेमोग्राफिक के बजाय बायोमेट्रिक जानकारी में आता है, इसलिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही आप नया फोटो क्लिक करा सकते हैं। 

फ्री में घर बैठे अपडेट करें अपना आधार कार्ड, यह है आसान तरीका

ऑनलाइन करना होगा इतना काम

– सबसे पहले आपको UIDAI वेबसाइट पर जाकर आधार इनरोलमेंट/करेक्शन या अपडेट फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आप नजदीकी सेंटर पर जाकर भी यह फॉर्म ले सकते हैं। 

– फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहें तो सबसे पहले आधार या UIDAI वेबसाइट पर जाकर अपनी भाषा का चुनाव करना होगा। 

– इसके बाद My Aadhaar पर जाने के बाद आपको Downloads तक स्क्रॉल करना होगा। 

– यहां ‘Enrolment and Update form for Adult Residents’ पर क्लिक करते ही फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। 

– आपको इस फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उसपर अपनी जानकारी एंटर करनी होगी और फोटो अपडेट विकल्प का चुनाव करना होगा। 

अपने फोन से डिलीट करें खतरनाक मालवेयर वाले ऐप्स, यह है सबसे आसान तरीका

फॉर्म भरने के बाद इसे लेकर नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा, जहां फोटो क्लिक करने के अलावा आपके आइरिस स्कैन और फिंगरप्रिंट्स जैसी जानकारी भी अपडेट की जाएगी। इसके बदले आपको 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा और बदले में Update Request Number (URN) दे दिया जाएगा। इस नंबर या फिर आधार नंबर के साथ नए फोटो वाला अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM