How to clear Google Maps location timeline and search history – Tech news hindi

सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप Google Maps का इस्तेमाल आप भी जरूर करते होंगे। इस ऐप में ट्रैफिक अलर्ट्स से लेकर टोल रेट्स तक की जानकारी मिल जाती है और किसी नई जगह जाने का काम इसकी मदद से आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, आप गूगल मैप पर जो भी सर्च करते हैं पर इसकी हिस्ट्री में ऑनलाइन सेव होता जाता है।

अगर आप बार-बार एक ही जगह पर जाने के लिए नेविगेशन सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो पुराना डाटा सेव करने की मदद से यह काम आसान हो जाता है। ऐप यूजर्स को पर्सनलाइज्ड अनुभव देने के लिए भी उनका डाटा स्टोर करती है, यानी कि गूगल मैप्स को पता होता है कि आप दिन के किस वक्त पर कहां जाते हैं और अब तक किन लोकेशंस पर जा चुके हैं।

गूगल पर ‘दिवाली’ सर्च करते ही जल उठेंगे दीपक, अभी आजमाएं यह मजेदार ट्रिक

गूगल मैप्स पर सर्च हिस्ट्री और पिछला लोकेशन डाटा डिलीट करना आसान नहीं है और इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अगर आप नहीं चाहते कि ऐप अपनी लोकेशन टाइमलाइन रिकॉर्ड करे तो इससे जुड़ी सेटिंग्स में बदलाव भी किया जा सकता है। सर्च हिस्ट्री क्लियर करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

यह है ऐप में सर्च हिस्ट्री क्लियर करने का तरीका 

1.
अपने स्मार्टफोन में सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप ओपेन करें। 

2. अब टॉप राइट कॉर्नर में दिख रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करने के बाद आपको सेटिंग्स आइकन पर टैप करना होगा।

3. यहां नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको मैप्स हिस्ट्री का विकल्प दिखेगा, जिसका चुनाव करना होगा।

4. यहां आपको टाइमलाइन चुनने और डिलीट करने का विकल्प दिया जाएगा और आप ‘All time’ हिस्ट्री भी डिलीट कर पाएंगे।

पूरे 25 लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है गूगल, यह है तरीका

अगर आप तय वक्त के बीच की सर्च हिस्ट्री और लोकेशन डाटा डिलीट करना चाहते हैं तो यह विकल्प भी आपको टाइमलाइन सेटिंग्स में मिल जाएगा। यहीं से आप तय कर सकेंगे कि ऐप आपका लोकेशन डाटा रिकॉर्ड करे या नहीं। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM