ऐप पर पढ़ें
बीते जमाने की बात हो गई जब टीवी पर पसंदीदा कंटेंट देखने के लिए इंतजार करना पड़ता था और केबल या DTH कनेक्शन लेना जरूरी था। अब अपनी पसंदीदा स्ट्रीमिंग ऐप से टीवी स्क्रीन पर जब चाहें पसंदीदा शो या वेब सीरीज देखी जा सकती हैं। अगर आपके घर में स्मार्ट टीवी नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं, आप मौजूदा पुराने टीवी को ही स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।
पुराने टीवी या फिर किसी भी डिस्प्ले को स्मार्ट टीवी में बदलने का विकल्प स्ट्रीमिंग स्मार्ट स्टिक की मदद से मिल जाता है। इस स्टिक को पुराने टीवी के इनपुट पोर्ट में प्लग-इन करते ही उसमें स्मार्ट फीचर्स मिलने लगते हैं और आप सीधे WiFi से कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इन दिनों Amazon Great Indian Festival Sale चल रही है, जिसमें सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick को आधे से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये से कम में Samsung का बड़ा स्मार्ट टीवी, अब चूके तो कब खरीदोगे?
ऐसे स्मार्ट बन जाएगा आपका पुराना टीवी
Fire TV Stick को पुराने टीवी या मॉनीटर के HDMI पोर्ट में प्लग-इन करना होता है और ऑन करते ही इसे स्मार्ट टीवी की तरह सेटअप करने का विकल्प मिलने लगता है। अगर आपके पुराने टीवी में HDMI पोर्ट नहीं है तो भी कोई दिक्कत की बात नहीं। आप ऑनलाइन मिल रहे कन्वर्टर्स और केबल की मदद से HDMI पोर्ट को अपने टीवी का हिस्सा बना सकते हैं और स्मार्ट स्टिक प्लग-इन करके पसंदीदा स्ट्रीमिंग ऐप्स का कंटेंट देख सकते हैं।
डिस्काउंट पर मिल रहा Fire TV Stick
अमेजन पर सेल के दौरान Fire TV Stick Lite वेरियंट 3,999 रुपये के बजाय केवल 1,799 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ अलेक्सा वॉइस रिमोट लाइट मिलता है। इसके साथ HD क्वॉलिटी में कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है और चुनिंदा OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन भी दिए गए हैं। हालांकि, इस रिमोट में टीवी कंट्रोल्स नहीं दिए गए हैं और वॉल्यूम कंट्रोल्स या पावर ऑन-ऑफ करने के लिए आपको टीवी रिमोट की मदद लेनी होगी।
वहीं अगर आप चाहते हैं कि टीवी कंट्रोल्स और वॉल्यूम कम-ज्यादा करने का विकल्प भी मिले तो Fire TV Stick वेरियंट खरीदा जा सकता है, जो 5,999 रुपये के बजाय सेल में 2,199 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ अलेक्सा वॉइस रिमोट मिलता है और इसमें भी HD क्वॉलिटी में स्ट्रीमिंग का आसान विकल्प मिल जाता है। देर किस बात की, इस स्टिक को अपने पुराने टीवी में लगाइए और स्मार्ट टीवी का लुत्फ उठाना शुरू कर दीजिए।
Source link