how to download Mera Ration app and service it offers to you for free – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार ने राशन कार्ड होल्डर्स के लिए भारत में ‘Mera Ration’ नाम से एक Mobile App लॉन्च किया हुआ है। इस ऐप के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि ये ऐप बेहद ही काम का ऐप है जिसके जरिये एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले राशन कार्ड धारक अब कहीं से भी राशन ले सकते हैं। इसके अलावा Mera Ration App के जरिए करोड़ों राशन कार्ड धारक घर बैठे अपने राशन से जुड़ी सारी जानकारी फोन पर ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि मेरा राशन ऐप पर आपको क्या-क्या जानकारी मिल जाएंगी और कैसे आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

 

ये भी पढ़ें:- खुशखबरी! 12,000 रुपए सस्ता हुआ Nokia का ये 5G स्मार्टफोन, एक से एक तगड़े फीचर्स से है लैस

 

Mera Ration App के फायदे 

ये ऐप यूजर्स को परिवार के सदस्यों को जोड़ने या हटाने की सुविधा देता है. ऐप के माध्यम से राशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और राशन उनके घर पर वितरित किया जाएगा।

आस-पास की राशन की दुकानों की जानकारी: आपको आस-पास की राशन की दुकानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए दौड़ने की जरूरत नहीं है। मेरा राशन ऐप यूजर्स को उनके पास स्थित राशन की दुकानों के बारे में जानकारी दे सकता है।

इस ऐप की मदद से आप पिछले छह महीनों के अपने लेन-देन की डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐप की मदद से आप ये जान सकते हैं की आपको कितना राशन मिल सकता है और अब तक कितना राशन मिल चूका है।

 

ये भी पढ़ें:- नहीं मिलेगी ऐसी Deal: 10,000 रुपये से कम में खरीदें 6000mAh बैटरी वाले ये Branded Smartphones

 

Mera Ration app कैसे डाउनलोड करें 

Step 1: मेरा राशन ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें।

Step 2: सबसे ऊपर सर्च बार में ‘मेरा राशन’ टाइप करें

Step 3: ‘मेरा राशन’ नाम के रिजल्ट पर क्लिक करें।

Step 4: इंस्टॉल पर टैप करें और बस! अब आप राशन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM