How To Fix Your Smartphone Speaker If It Get damaged by water – Tech news hindi

पानी में गिरने या बारिश में भीग जाने से कई बार स्मार्टफोन के स्पीकर में आवाज आना कम हो जाती है या कई बार बंद हो जाती है। अगर आप भी इस समस्य से परेशान हैं या कभी ऐसी परेशानी में फंसना नहीं चाहते तो जान लें ये तरीके। इन तरीकों को जान आप घर बैठे आसानी से फोन ठीक कर पाएंगे। ऐसा करने के लिए बस आपको बस एक ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी और आपका काम हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे आप पानी से भीग चुके स्मार्टफोन स्पीकर को ठीक कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:- रॉकेट जैसी Internet स्पीड वाला ये धमाकेदार Plan, Airtel-Jio से 600 रुपये सस्ता

 

संबंधित खबरें

Super Speaker Cleaner

यह भी स्पीकर क्लीनर ऐप है। इसमें स्पीकर से जुड़ी ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने के लिए कुछ बिल्ट-इन क्लीनर मोड दिए गए हैं। इस्तेमाल करने के लिए फोन के स्पीकर को डाउन कर रखें। फिर वॉल्यूम को मैक्सिमम कर दें।  इसके बाद ऐप में दिए गए क्लीनिंग प्रॉसेस से शुरू करें। इसमें भी स्पीकर्स से पानी को रिमूव करने के लिए साउंड वेव का इस्तेमाल किया जाता है। 

 

ये भी पढ़ें:- हो जाएगी मौज! OnePlus 10 Pro को छप्परफाड़ डिस्काउंट के साथ सबसे सस्ते में खरीदने का मौका

 

Speaker Cleaner

पानी में फोन भीगने की वजह से ख़राब हुए स्पीकर को ठीक करने के लिए आप स्पीकर क्लीनर ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप का दावा है कि यह स्पीकर्स से 80 फीसदी तक पानी को रिमूव कर देता है। इसके लिए ऐप साउंड वेव का इस्तेमाल करता है। साउंड वेव की वजह से स्पीकर वाइब्रेट करने लगाता है और पानी रिमूव हो जाता है। इसमें ऑटो क्लीनिंग और मैनुअल क्लीनिंग जैसे मोड भी दिए गए हैं। इसे यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM