How to get Aadhaar PVC card for whole family via any mobile number check Steps – Tech news hindi

आधार कार्ड भारतीयों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। सरकारी काम हो या प्राइवेट ये हर जगह काम आता है। अधिकतर लोग इसे हर समय अपने पर्स में साथ लेकर चलते हैं। लेकिन कागज का होने की वजह इसके कटने फटने या बारिश में भीगने या अन्य किसी कारण से खराब होने का डर बना रहता है। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या का सामना कर चुके हैं या सामना नहीं करना चाहते हैं, तो आप Aadhaar PVC Card लेकर टेंशन फ्री हो सकते हैं। प्लास्टिक का होने की वजह से ये खराब नहीं होता। वैसे तो Aadhaar PVC Card नया नहीं है लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आप केवल एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके पूरी फैमिली के लिए इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि “आप अपने #Aadhaar के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की परवाह किए बिना, #authentication के लिए #OTP प्राप्त करने के लिए किसी भी मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। इससे, एक व्यक्ति पूरे परिवार के लिए आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है।”

आपका पता होना चाहिए कि, आधार पीवीसी कार्ड में डिजिटली साइन सिक्योर QR कोड है, जिसमें फोटोग्राफ और कई सिक्योरिटी फीचर्स के साथ डेमोग्राफिक डिटेल्स होती हैं। हालांकि, यह मुफ्त नहीं आता है, पीवीसी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति को मामूली राशि के रूप में 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

आधार नंबर, वर्चुअल आईडी या एनरोलमेंट आईडी का उपयोग करके कार्ड को ऑनलाइन uidai.gov.in या Resident.uidai.gov.in पर ऑर्डर किया जा सकता है। आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें, इस बारे में एक सिंपल गाइड नीचे दी गई है-

आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें

स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या https://uidai.gov.in टाइप करें।

स्टेप 2: ‘Order Aadhaar PVC Card’ सर्विस पर टैप करें और अपना 12 अंकों का यूनिक आधार नंबर (UID) या 28 अंकों का एनरोलमेंट दर्ज करें।

स्टेप 3: सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करें ‘यदि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो कृपया बॉक्स में चेक करें।’

स्टेप 4: नॉन-रजिस्टर्ड/अल्टरनेट मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।

स्टेप 5: ‘Terms and Conditions’ के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करें।

स्टेप 6: ओटीपी वेरिफिकेशन को पूरा करने के लिए ‘Submit’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 7: फिर ‘Make payment’ पर क्लिक करें। आपको पेमेंट गेटवे पेज पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे पेमेंट ऑप्शन के साथ रीडायरेक्ट किया जाएगा।

सफल भुगतान के बाद, एक डिजिटल सिग्नेचर के साथ एक रसीद तैयार की जाएगी जिसे निवासियों द्वारा आगे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है। निवासी को एसएमएस के माध्यम से सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM