how to link same whatsapp account on two smartphone – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने एक ही अकाउंट को दो फोन पर चलाने वाला शानदार फीचर रोलआउट किया है। यूजर काफी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कंपनी ने पिछले साल मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर रोलआउट किया था, लेकिन इसमें एक फोन और चार डिवाइसेज पर एक अकाउंट को ऐक्सेस किया जा सकता था। नए अपडेट में कंपनी दूसरे फोन पर भी एक ही अकाउंट को चलाने वाला फीचर दे रही है। यहां हम आपको एक वॉट्सऐप अकाउंट को सेकंडरी फोन पर ऐड और रिमूव करने का आसान तरीका बता रहे हैं, ताकि आप इस फीचर का पूरा फायदा उठा सकें।

दूसरे फोन पर ऐसे चलाएं वॉट्सऐप

– सबसे पहले अपने दोनों फोन पर वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें।

– अपने दूसरे फोन पर वॉट्सऐप ओपन करें और Agree and Continue वाले ऑप्शन पर टैप करें।

– टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। 

– अब Link a device वाले ऑप्शन पर टैप करें।

– अब अपने प्राइमरी डिवाइस को ओपन करें और ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें।

– अब Linked Devices वाले ऑप्शन पर टैप करें।

– इसके बाद आपको Link a device वाले ऑप्शन पर टैप करना है।

– आखिर में सेकंडरी फोन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें। 

दूसरे फोन से ऐसे हटाएं अपना लिंक वॉट्सऐप अकाउंट

– अपने प्राइमरी फोन पर वॉट्सऐप ओपन करें और तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें।

– अब Linked Devices वाले ऑप्शन पर टैप करें।

– इसके बाद फोन पर क्लिक करें और Logout पर टैप कर दें। 

44MP के फ्रंट कैमरा के साथ आया वीवो का धांसू 5G फोन, प्रोसेसर भी दमदार


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM