how to Notes on whatsapp without adding contact chat with yourself – Tech news hindi

भारत के लाखों यूजर्स व्हाट्सएप का जमकर इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल चैटिंग के अलावा, फाइल्स, फोटोज और वीडियोज भेजने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में WhatsApp उन ऐप्स में से एक बन गया है जहां यूजर्स अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक व्हाट्सएप ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप इसका इस्तेमाल नोट्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं। 

बता दें कि व्हाट्सएप पर नोट्स बनाने का आसान तरीका है- खुद से चैट करना। फोन नंबर नोट करने से लेकर ग्रोसरी लिस्ट, टू-डू टास्क और यहां तक ​​कि महत्वपूर्ण फाइलों को एक ही विंडो में शेयर किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात है कि यह ट्रिक Android और iPhone दोनों पर काम करती है। यहां हम आपको इसकी ट्रिक बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Jio का 1 प्लान चला सकेंगे 4 लोग, हर महीने 200GB डेटा, Netflix-Prime भी फ्री

खुद को मैसेज भेजकर ऐसे बनाएं WhatsApp पर नोट्स:

1. इसके लिए आपको व्हाट्सएप वेब वर्जन ओपन करना होगा। यह काम आप फोन या डेस्कटॉप के क्रोम व्राउजर पर कर सकते हैं। 

2. अपने फोन या डेस्कटॉप में क्रोम व्राउजर खोलें। यह लिंक टाइप करें: https://wa.me//91XXXXXXXXXX। 

3. लिंक में, X की जगह आपको अपना 10-अंकों का फोन नंबर डालना होगा। 

4. एंटर दबाएं। आपको ‘Continue to chat’ और ‘Continue to web chat’ के विकल्प दिखाई देंगे। 

5. एक चैट विंडो खुलेगी, जहां आप खुद को मैसेज भेज सकते हैं। 

6. पहला मैसेज भेजने के बाद आप इस चैट को ऐप वर्जन में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

7. अब खुद के नंबर पर जमकर नोट्स भेजिए। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM