How to schedule WhatsApp messages on Android and iPhone check Easy Steps – Tech news hindi

दोस्त को सबसे पहले बर्थडे विश करना हो, तो अब आपको रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं है। आज हम एक ऐसी वॉट्सऐप ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपके पहले से तय किए हुए समय पर वॉट्सऐप मैसेज खूद-ब-खुद दूसरे यूजर तक पहुंच जाएगा। जी हां, अब आपको देर तक जागकर अपने नींद खराब करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

वैसे तो वॉट्सऐप पर अभी तक शेड्यूलिंग वॉट्सऐप फीचर नहीं आया है, लेकिन आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर की मदद लेनी होगी।

एंड्रॉइड डिवाइस पर वॉट्सऐप वॉट्सऐप शेड्यूल करने के स्टेप्स:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।

स्टेप  2: यहां से SKEDit मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 3: फिर ऐप में लॉग इन करें।

स्टेप 4: यहां, मेनू से WhatsApp ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 5: इनेबल एक्सेसिबिलिटी पर क्लिक करें।

स्टेप 6: SKEDit पर जाएं और टॉगल ऑन करें।

स्टेप 7: अब Allow पर टैप करें।

स्टेप 8: ऐसा करने के बाद वापस ऐप पर जाएं।

स्टेप 9: अब आपको ‘Ask me before sending’ का ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप 10: यदि आप इसे ऑन करके शेड्यूल करते हैं, तो वॉट्सऐप भेजने से पहले यह आपको एक नोटिफिकेशन भेजेगा। इस पर क्लिक करने के बाद ही यह वॉट्सऐप भेजेगा।

स्टेप 11: वहीं, अगर आप इस ऑप्शन को ऑफ कर देते हैं तो यह बिना नोटिफिकेशन भेजे ही वॉट्सऐप भेज देगा।

स्टेप 12: इसके बाद तय समय पर वॉट्सऐप अपने आप भेज दिया जाएगा।

iPhone पर वॉट्सऐप वॉट्सऐप को कैसे शेड्यूल करें:

स्टेप 1: iPhone यूजर के लिए कोई थर्ड-पार्टी सॉफ़्टवेयर नहीं है जिसके माध्यम से वॉट्सऐप को शेड्यूल किया जा सके। लेकिन चिंता न करें, हमारे पास इसका भी सॉल्यूशन है।

स्टेप 2: सिरी शॉर्टकट ऐप इसका जवाब है। आपको बस इसे डाउनलोड करना है और इसे अपने iPhone पर खोलना है

स्टेप 3: अब Automation टैब में जाएं

स्टेप 4: प्लस सिंबल पर टैप करके पर्सनल ऑटोमेशन बनाएं

स्टेप 5: उस दिन का समय चुनें, जब आप अपने ऑटोमेशन को चलाना चाहते हैं

स्टेप 6: यहां तारीख और समय चुनें

स्टेप 7: ऐसा करने के बाद सर्च बार में WhatsApp टाइप करके ऐक्शन और सर्च पर क्लिक करें

स्टेप 8: यहां, वॉट्सऐप दर्ज करें और समय चुनें, और Next पर टैप करें

स्टेप 9: इसके बाद तय समय के बाद वॉट्सऐप अपने आप भेज दिया जाएगा।
 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM