how to send happy holi stickers on whatsapp make personalized stickers this year – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

Happy Holi Whatsapp Stickers: होली का त्योहार आ गया है और शुभकामनाओं वाले मेसेजेस का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp पर दोस्तों और करीबियों को Happy Holi बोलने के लिए मजेदार स्टिकर्स की मदद ली जा सकती है। अगर बाकी लोग आपको स्टिकर्स भेज रहे हैं लेकिन आपको इन्हें डाउनलोड या सेंड करने का तरीका नहीं पता तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स तैयार करना सिखाने वाले हैं, जिससे स्टिकर्स में आपका चेहरा बाकियों को दिखे। 

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे बनाएं पर्सनलाइज्ड होली स्टिकर्स

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और कोई Sticker Maker App (जैसे- Sticker Maker, Personal Stickers for WhatsApp, and Sticker Studio) डाउनलोड कर लें। 

2. अब ऐप ओपेन करने के बाद Create a new sticker pack विकल्प पर टैप करें। 

3. स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों के हिसाब से आप अपनी फोटो को स्टिकर में बदल पाएंगे और इसके साथ Happy Holi जैसा टेक्स्ट भी शामिल कर सकेंगे। 

4. स्टिकर्स सेव करने के बाद आपको ‘Add to Whatsapp’ पर टैप करना होगा, जिससे स्टिकर्स पैक वॉट्सऐप में दिखने लगेगा। 

अपने फोन को ऐसे करें होली के लिए ‘तैयार’, वरना जरा सा रंग कर देगा काम बेकार

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे भेजें पर्सनलाइज्ड होली स्टिकर्स 

1. पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स बनाने के बाद आपको वह चैट विंडो ओपेन करनी होगी, जिसमें स्टिकर भेजना चाहते हैं। 

2. अब टेक्स्ट बार में दिख रहे इमोजी आइकन पर टैप कर दें। 

3. बाईं ओर स्वाइप करने के बाद आपको स्टिकर सेक्शन दिखेगा, जहां से नया स्टिकर पैक चुनने के बाद आप पर्सनलाइज्ड स्टिकर्स सेंड कर सकेंगे। 

इस होली सीजन सस्ते हुए स्मार्टफोन्स, 25 हजार रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 विकल्प

आईफोन यूजर्स के लिए आसान है स्टिकर बनाना 

अगर आप आईफोन यूजर हैं तो पर्सनलाइज्ड स्टिकर बनाना आपके लिए आसान है और ऐसा फोटोज ऐप में जाकर किया जा सकता है। आपको वह फोटो चुननी होगी, जिसे स्टिकर के तौर पर बाकियों को भेजना चाहते हैं और नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

1. आईफोन में फोटोज ऐप ओपेन करें। 

2. अब उस फोटो पर लॉन्ग-टैप करें, जिसे बैकग्राउंड से अलग करते हुए स्टिकर बनाना है। 

3. अगर आप iOS 16 इस्तेमाल कर रहे हैं तो फोटो का सब्जेक्ट बैकग्राउंड से अलग हो जाएगा और इसे ड्रैग कर वॉट्सऐप में ड्रॉप किया जा सकेगा। 

4. इमेज वॉट्सऐप में ड्रॉप करते ही इसे स्टिकर में बदलने का विकल्प मिल जाएगा और आप इसे स्टिकर के तौर पर सेव कर सकेंगे। 

5. यह स्टिकर आसानी से कॉन्टैक्ट्स को भेजा जा सकेगा। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM