How to set destination alert or wake-up call for Indian Railways check step By step Process – Tech news hindi

रेल यात्रा करने जा रहे हैं, तो अब आप स्टेशन छूटने की टेंशन लिए बगैर आराम से सोते-सोते यात्रा कर सकेंगे। अब डेस्टिनेशन आ पर खुद रेलवे आपको जगाएगा। जी हां, यह सच है। अब भारतीय रेलवे से यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। अभी तक आपने देखा होगा कि आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं और सीधे रेलवे से खाना मंगवा सकते हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक दिलचस्प और बेहद एक उपयोगी सुविधा लेकर आई है। अब यात्रियों की डेस्टिनेशन आने पर यह सुविधा उन्हें जगाएगी। यह सुविधा अकेले यात्रा करने वालों के लिए मददगार हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे, जब आप रेल यात्रा कर रहे हों तो डेस्टिनेशन अलर्ट कैसे सेट करें, ताकि आप अपने डेस्टिनशन से न चूकें।

डेस्टिनेशन अलर्ट या वेक-अप कॉल अलर्ट कैसे सेट करने के स्टेप्स:

अच्छी बात यह है कि डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करने के लिए, आपको इंटरनेट की आवश्यकता नहीं है। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सुविधा बुजुर्ग के लिए भी बेहद काम की साबित होगी, क्योंकि वे इतने इंटरनेट फ्रेंडली नहीं होते। डेस्टिनेशन अलर्ट (Destination Alert) या वेक-अप कॉल (Wake-Up Call) सेट करने के लिए, आपके फोन में केवल नेटवर्क कनेक्टिविटी होनी चाहिए।

डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करना बेहद आसान है, चलिए स्टेप बाय पूरा प्रोसेस:

1. अपने फोन पर डायलर खोलें।

2. 139 डायल करें और कस्टमर केयर असिस्टेंट के बोलने का इंतजार करें।

3. अब, स्पेसिफिक नंबर पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा भाषा चुनें, उदाहरण के लिए, हिंदी के लिए 1 और अंग्रेजी के लिए 2 दबाएं।

संबंधित खबरें

4. अगला, 2 दबाएँ।

5. वेक-अप अलार्म या डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करने के लिए 7 दबाएं।

ये भी पढ़ें- बदल ली है नौकरी: तो घर बैठे चुटकियों में ट्रांसफर करें PF का पैसा; देखें सबसे सिंपल स्टेप्स

6. अब, आप चुन सकते हैं कि आप डेस्टिनेशन अलर्ट सेट करना चाहते हैं (2 दबाएं) या वेक-अप कॉल प्राप्त करें (2 दबाएं)। (डेस्टिनेशन अलर्ट आपको एक मैसेज भेजेगा, जबकि एक वेक-अप कॉल में आपको डेस्टिनेशन के आने के बारे में सूचना देने के लिए सीधा कॉल आएगा।

7. एक बार जब आप संबंधित नंबरों को दबाकर कोई भी विकल्प सेट कर लेते हैं, तो आपको अपना 10 अंकों का पीएनआर (PNR) नंबर दर्ज करना होगा और कंफर्म करने के लिए 1 दबाना होगा।

देखा आपने, भारतीय रेलवे में अपनी सवारी के लिए आप कितनी आसानी से डेस्टिनेशन अलर्ट या वेक-अप कॉल अलर्ट सेट कर सकते हैं।

इसके अलावा 139 हेल्पलाइन नंबर से आप बहुत कुछ कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं, सामान्य या रिश्वत संबंधी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं, ग्राहक प्रतिनिधि से सीधे बात कर सकते हैं, या अपने टिकट के बारे में पूछताछ कर सकते हैं। आप अपने टिकट/सीट को कैंसिल या चेक भी कर सकते हैं।

(कवर फोटो क्रेडिट-livemint)


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM