मेटा और जियो प्लेटफॉर्म्स ने वॉट्सऐप पर JioMart के साथ एंड-टू-एंड शॉपिंग एक्सपीरियंस पेश करने के लिए साझेदारी की है। खरीदार अब ऐप के ग्रॉसरी कैटलॉग से आइटम चुन सकेंगे, उन्हें कार्ट में जोड़ सकेंगे और यहां तक कि वॉट्सऐप चैट को छोड़े बिना JioMart पर पेमेंट भी कर सकेंगे। अगर आप भी जियो की इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमने यहां स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है।
वॉट्सऐप के जरिए JioMart पर खरीदारी करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें और JioMart नंबर 7977079770 पर “Hi” भेजें।
स्टेप 2: अब आपको “Get Started” ऑप्शन के साथ एक बधाई संदेश दिखाई देगा।
स्टेप 3: अब “View Catalogue” पर टैप करें।
स्टेप 4: अब अपना Pin Code दर्ज करें।
स्टेप 5: अब आप फल और सब्जियां, पेय पदार्थ, पर्सनल केयर, मॉम और बेबी केयर जैसे कैटेगरी ब्राउज कर सकते हैं, और प्रोडक्ट देख सकते हैं।
स्टेप 6: अब कार्ट में अपना पसंदीदा आइटम जोड़ने के लिए, “+” आइकन पर टैप करें।
स्टेप 7: एक बार प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद, आप ऊपरी दाएं कोने में कार्ट आइकन पर टैप करके कार्ट में जा सकते हैं या स्क्रीन के नीचे “View Cart” ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।
स्टेप 8: संकेत मिलने पर अब आप अपना पता प्रदान कर सकते हैं और पेमेंट मोड चुन सकते हैं जैसे कैश ऑन डिलीवरी, पे ऑन जियोमार्ट, पे ऑन वॉट्सऐप।
बस पेमेंट करें और काम खत्म। अब आपका सामने आपके पते पर पहुंत जाएगा। ग्राहक JioMart कैटलॉग को अन्य लोगों के साथ WhatsApp पर भी शेयर कर सकते हैं।
Source link