how to use google drive without internet connection in offline mode – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्लाउड स्टोरेज सेवाओं की बात करें तो Google Drive का नाम जरूर आएगा। गूगल की ईमेल सेवा से जुड़े होने के चलते दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मजेदार बात तो यह है कि गूगल ड्राइव में यूजर्स को एक ऑफलाइन मोड का विकल्प भी मिलता है, यानी वे बिना इंटरनेट भी इसे यूज कर सकते हैं। 

गूगल ड्राइव के ऑफलाइन मोड फीचर के साथ यूजर्स को उनकी रिसेंट फाइल्स उस स्थिति में भी एक्सेस करने या फिर उनमें बदलाव का विकल्प मिलता है, जब वह ऑनलाइन नहीं है। इस फीचर को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। बिना इंटरनेट आपकी फाइल्स एडिट और सेव हो जाती हैं लेकिन समय-समय पर ऑनलाइन जाना जरूरी होता है जिससे फाइल्स क्लाउड पर अपडेट की जा सकें। 

बिना इंटरनेट रास्ता बताएगा गूगल मैप्स ऐप, बस इतना करना होगा; आसान है तरीका

ऑफलाइन मोड इनेबल करने के लिए शर्तें 

बिना इंटरनेट गूगल ड्राइव का इस्तेमाल शुरू करना चाहें तो पहले से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफलाइन मोड फीचर इनेबल करती वक्त इंटरनेट कनेक्ट होना चाहिए। इसके अलावा गूगल क्रोम या माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर इस्तेमाल करें। Google Docs Offline एक्सटेंशन इंस्टॉल और ऑन कर दें। स्मार्टफोन में गूगल ड्राइव ऐप के साथ आसानी से फीचर एक्सेस किया जा सकता है। यह फीचर इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस में स्टोरेज स्पेस होना भी जरूरी है। 

स्मार्टफोन में ऐसे यूज करें ऑफलाइन मोड 

1- गूगल ड्राइव ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपन करें। 

2- अब दाईं ओर ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें। 

3- यहां Settings और फिर Offline Access पर टैप करना होगा। 

4- अब Offline Access के साथ दिए गए टॉगल को ऑन करना होगा। 

5- इतना करने के बाद आप ऑफलाइन मोड में डॉक्यूमेंट्स एक्सेस और क्रिएट कर सकेंगे। 

कब-कहां जाते हैं आप.. गूगल को सब पता है, फोन में फौरन बदल दें ये सेटिंग्स

कंप्यूटर में ऐसे इनेबल करें ऑफलाइन मोड 

1- सबसे पहले गूगल ड्राइव वेबसाइट (drive.google.com) पर जाएं। 

2- इसके बाद आपको दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे गियर आइकन पर क्लिक करना होगा। 

3- अब Settings और फिर Offline सेक्शन में जाना होगा। 

4- यहां ‘Create, open, and edit your recent Google Docs, Sheets, and Slides files on this device while offline.’ के सामने दिख रहे बॉक्स को चेक कर दें। 

5- आखिर में Save Changes पर टैप करें और ऑफलाइन मोड काम करने लगेगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM