how to use whatsapp message yourself feature follow easy steps – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp का इस्तेमाल अब चैटिंग के अलावा नोट्स लेने, रिमाइंडर्स लिखने या फिर मीडिया फाइल्स क्लाउड पर सेव करने के लिए भी किया जा सकेगा और ऐसा यूजर्स ‘Message Yourself’ फीचर की मदद से कर सकेंगे। मेसेज योरसेल्फ फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को खुद के साथ चैटिंग करने या फिर यूं कहें कि खुद को मेसेज भेजने का विकल्प देगा। यूजर्स को एक चैट विंडो दी जाएगी, जिसमें भेजे गए मेसेज, नोट्स या  मीडिया सिर्फ उन्हें ही दिखेगा।

कई बार यूजर्स कोई जरूरी बात लिखने या लिंक सेव करने के लिए उसे दूसरे कॉन्टैक्ट्स को मेसेज कर देते हैं। इस परेशानी को दूर करते हुए अब यूजर्स खुद को मेसेज कर पाएंगे, जिनमें किसी नोट से लेकर लिस्ट्स, डॉक्यूमेंट्स, फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट या किसी भी तरह का मीडिया शामिल हो सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल मीडिया ट्रांसफर के लिए भी किया जा सकेगा। इसका इस्तेमाल वेब और मोबाइल ऐप दोनों में किया जा सकता है और फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।

एक ही नंबर से दो जगह चैटिंग, वॉट्सऐप पर मिल रहा है नया फीचर

पहले आजमानी पड़ती थीं अलग-अलग ट्रिक्स

वॉट्सऐप पर खुद को मेसेज करने के लिए यूजर्स को कई ट्रिक्स आजमानी पड़ती थीं। उदाहरण के लिए, कोई ग्रुप क्रिएट करने के बाद उससे बाकी मेंबर्स को निकालने की स्थिति में यूजर अकेला रह जाता था और अकेले उसमें मेसेज कर सकता था। इसी तरह गूगल में Wa.me/ के बाद अपना ही फोन नंबर लिखकर सर्च करने के बाद ओपेन होने वाली चैट विंडो में खुद को मेसेज करने का विकल्प मिलता था। अब इतना करने की जरूरत नहीं है और खुद को मेसेज करना बेहद आसान हो गया है। 

यह है वॉट्सऐप पर खुद को मेसेज करने का तरीका

नया फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको मेसेजिंग ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करनी होगी और नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। 

1. ऐप अपडेट करने के बाद इसे ओपेन करें। 

2. अब दाईं ओर सबसे नीचे दिए गए मेसेज आइकन पर टैप करें। 

3. यहां Contacts on whatsapp लिस्ट में आपको सबसे ऊपर (You) Message Yourself विकल्प मिल जाएगा, इसपर टैप करें।

4. स्क्रीन पर ओपेन होने वाली विंडो में आप खुद को मेसेज भेज पाएंगे। 

कोई नहीं देख पाएगा आपके मेसेज, आ रहा है वॉट्सऐप स्क्रीन लॉक फीचर

नए फीचर की मदद से मीडिया ट्रांसफर आसान होगा

वॉट्सऐप मेसेज योरसेल्फ फीचर से ना सिर्फ खुद को मेसेज भेजे जा सकेंगे बल्कि मोबाइल से PC या कंप्यूटर में मीडिया ट्रांसफर भी किया जा सकेगा। इसके लिए आपको किसी एक डिवाइस में खुद को मेसेज भेजना होगा और दूसरे डिवाइस पर वॉट्सऐप मोबाइल ऐप या फिर वॉट्सऐपर वेब/डेस्कटॉप में आप उसे डाउनलोड कर सकेंगे। मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ यह काम बेहद आसान हो जाएगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM