how to use whatsapp on two phones at the same time follow these easy steps – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

अगर आपके पास एक से ज्यादा फोन या डिवाइसेज हैं और आप दोनों में एक ही नंबर से चैटिंग करना चाहते हैं तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। अब तक मल्टी-डिवाइस फीचर के साथ केवल डेस्कटॉप पर ही एक नंबर से लॉगिन कर पाते थे, लेकिन अब मोबाइल डिवाइसेज के साथ भी ऐसा किया जा सकता है। 

वॉट्सऐप में मिलने वाले ‘कंपैनियन मोड’ फीचर की मदद से एक से ज्यादा मोबाइल डिवाइसेज में एक ही नंबर से वॉट्सऐप चलाया जा सकता है। यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स को मिलने लगेगा। अगर आपको इसे इस्तेमाल करना है तो वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम जॉइन करना होगा। 

वॉट्सऐप चैट छुपाना अब बेहद आसान, चैट आर्काइव करने की जरूरत भी नहीं

सबसे पहले बनें बीटा प्रोग्राम का हिस्सा

वॉट्सऐप बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनना बेहद आसान है और इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर ऐप पेज पर जाना होगा। गूगल पर ‘Join Whatsapp Beta’ सर्च करने के बाद भी आप ऐसा कर सकते हैं। अगर प्रोग्राम फुल नहीं है तो आपको बीटा वर्जन का हिस्सा बनने का विकल्प मिल जाएगा। ऐसा करने के बाद आपको बाकियों से पहले नए फीचर्स मिलेंगे। 

अब फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स

सबसे पहले आपको दोनों डिवाइसेज में वॉट्सऐप बीटा वर्जन इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद प्राइमरी डिवाइस में अपने नंबर से लॉगिन करना होगा। दूसरे डिवाइस में ऐप ओपेन करने के बाद आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. दोनों डिवाइसेज पर वॉट्सऐप बीटा के लिए साइन-अप करने के बाद आपको प्राइमरी फोन में ऐप ओपेन करनी होगी।

2. अब दाईं ओर सबसे ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद ‘Link a Device’ विकल्प मिल जाएगा। 

3. कंपैनियन मोड में ‘लिंक अ डिवाइस’ विकल्प पर टैप करते ही आपको एक QR कोड दिखाया जाएगा। 

4. सेकेंडरी डिवाइस में वॉट्सऐप ओपेन करने के बाद आपको लिंक्ड डिवाइसेज सेक्शन में जाना होगा और यह QR कोड स्कैन होगा। 

5. एक बार दोनों डिवाइसेज Sync होने के बाद दोनों ही मोबाइल डिवाइसेज पर वॉट्सऐप इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

बिना नंबर सेव किए भेजना है Whatsapp मेसेज, यह है आसान तरीका

कंपैनियन मोड को वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.24.18 और इसके बाद वाले वॉट्सऐप वर्जन्स का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि, यह फीचर सीमित यूजर्स को ही मिल रहा है और सभी के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM