integrated chatgpt in whatsapp will help users in automatically replying messages – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

काम में बिजी रहने या दूसरी वजहों से समय पर वॉट्सऐप मेसेज का रिप्लाइ नहीं कर पाते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आपके वॉट्सऐप मेसेजेस का रिप्लाइ ChatGPT करेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए वॉट्सऐप में कोई नया फीचर मिलेगा, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, ChatGPT से ऑटोमैटिक वॉट्सऐप रिप्लाइ के लिए आपको GitHub की जरूरत पड़ेगी। गिटहब की मदद से आप वॉट्सऐप के साथ चैटजीपीटी को इंटीग्रेट कर सकते हैं। 

गूगल भी छूटा पीछे

चैटजीपीटी की बातचीत करने की काबिलियत ने इसे यूजर्स के बीच काफी पॉप्युलर बना दिया है और इसमें यह गूगल को भी पीछे छोड़ रहा है। खास बात है कि चैटजीपीटी के किए गए रिप्लाइ काफी हद तक नॉर्मल यूजर जैसे ही लगते हैं। डैनिएल ग्रॉस नाम के एक डेवेलपर ने एक पाइथन स्क्रिप्ट को तैयार किया है। इसके जरिए वॉट्सऐप में चैटजीपीटी को इंटीग्रेट किया जा सकता है। इस स्क्रिप्ट की मदद से आप खुद टाइप किए बिना अपने फ्रेंड्स और फैमिली से चैट कर सकते हैं। 

ऐसे करें डाउनलोड

पाइथन स्क्रिप्ट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको जरूरी फाइल्स के साथ एक लैंग्वेज लाइब्रेरी को डाउनलोड करना होगा। लैंग्वेज लाइब्रेरी डाउनलोड करने के बाद ‘WhatsApp-gpt-main’ फाइल को ओपन करें (https://github.com/danielgross/whatsapp-gpt) और ‘server.py’ डॉक्यूमेंट को रन करें। ऐसा करने से आपके वॉट्सऐप में ChatGPT सेटअप की शुरुआत हो जाएगी।

Jio के इन सस्ते प्लान्स में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड, 14 ओटीटी ऐप और 550 टीवी चैनल भी फ्री

इसी बीच सर्वर रन होने के दौरान आपको ‘Is’ टाइप करके एंटर पर टैप करना होगा। इसके बाद ‘python server.py’ पर टैप करें। इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद OpenAI के चैट पेज पर आपका फोन नंबर ऑटोमैटिकली सेटअप हो जाएगा। आप रोबोट नहीं एक इंसान हैं, यह कन्फर्म करने के लिए आपको ‘Confirm I am a human’ बॉक्स पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको वॉट्सऐप अकाउंट में OpenAI ChatGPT दिखने लगेगा और आप चैटिंग भी शुरू कर सकेंगे।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM