iPhone users tension is over here is how to hide or lock photos with ios 16 – Tech news hindi

एप्पल iOS 16 ने आईफोन यूजर्स को दीवाना बनाना शुरू कर दिया है। कई आईफोन यूजर्स ने iOS 16 के आधिकारिक रोलआउट से पहले लेटेस्ट iOS 16 पब्लिक बीटा वर्जन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। iOS 16 में फीचर्स की एक लंबी लिस्ट है। इन्हीं में से एक फीचर तस्वीरों के लिए लॉक सपोर्ट का है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब सेलिब्रिटीज की पर्सनल फोटोज लीक हो गईं। जिसके बाद अब Apple ने iPhone फ़ोटो पासवर्ड को रोल आउट किया है।

इसके अलावा, कई बार हम अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी अपना आईफोन दे देते हैं। हो सकता है कि आप उन्हें अपनी फोटो गैलरी देखने न देना चाहें, या हो सकता है कि आप कुछ खास लोगों से कुछ पर्सनल तस्वीरें छिपाना चाहते हों। ऐसे में नया iPhone फोटो लॉक सपोर्ट काम का साबित हो सकता है। जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: 4G के मुकाबले इतने महंगे होंगे 5G plans, 26 जुलाई से स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू

iPhone में ऐसे लॉक करें अपनी पर्सनल फोटोज

स्टेप 1: सबसे पहले आपका आईफोन iOS 16 बीटा वर्जन पर काम कर रहा हो। आप इसका पब्लिक बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: एक बार आपके iPhone में iOS 16 हो जाने के बाद, आपको बस अपने फ़ोटो ऐप्स से उस फ़ोटो को सिलेक्ट करना होगा जिसे आप सुरक्षित रखना चाहते हैं।

स्टेप 3: फिर iPhone के ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट बटन टैप करें, और Hide का ऑप्शन चुनें। इस तरह फोटो लॉक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: सबसे ‘सस्ता’ ब्रॉडबैंड प्लान हो गया बंद, कंपनी ने दिया तगड़ा झटका, कीमत थी 329 रुपये

अब जब भी आपको इसे एक्सेस करने की आवश्यकता होगी, आपको फेसआईडी या पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। यानी कोई दूसरा व्यक्ति इसे खोल नहीं सकता

स्टेप 4: फोटोज ऐप में सिर्फ हिडन फोल्डर ही नहीं बल्कि डिलीट हुए फोल्डर को भी टच आईडी और फेस आईडी सपोर्ट का प्रोटेक्शन मिला। हटाए गए फ़ोल्डर की प्रोटेक्शन के लिए भी यही स्टेप्स हैं।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM