IT Ministry has taken action against a game on 73 Twitter handles 4 YouTube channels and Instagram check Details – Tech news hindi

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सरकार सतर्क है, जिसके चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब के कुछ चैनलों और हैंडल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में आईटी मंत्रालय ने 73 ट्विटर हैंडल, 4 यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर एक गेम के खिलाफ कार्रवाई की है। उन पर फर्जी कैबिनेट बैठकों से संबंधित भड़काऊ कंटेंट पब्लिश करने का आरोप है। मंत्री राजीव चंद्रशेखर की शिकायत के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। पिछले साल दिसंबर में भी सरकार ने बड़ी संख्या में यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

दिसंबर’20 से पब्लिक डोमेन में है फर्जी और हिंसक वीडियो
चंद्रशेखर ने कहा कि ‘फर्जी और हिंसक’ वीडियो दिसंबर 2020 से पब्लिक डोमेन में है। यूजर के रिक्वेस्ट का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि इस पर काम शुरू किया जा रहा है। बाद में उन्होंने कहा कि सेफ एंड ट्रस्टेड इंटरनेट पर टास्क फोर्स ने इस मामले को सुलझा लिया है।

सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ये हैंडल पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। साथ ही इस संबंध में जानकारी दी गई और मंत्री चंद्रशेखर की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें- गुम हुए फोन से ऐसे डिलीट करें Paytm/Gpay अकाउंट, मेहनत की कमाई सेफ रखेगी ये ट्रिक

अकाउंट मालिकों की खैर नहीं
उन्होंने आगे बताया, “ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी/भड़काऊ कंटेंट शेयर करने की कोशिश कर रहे हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि कानून के अनुसार, अकाउंट के मालिकों की कार्रवाई के लिए पहचान कर ली गई है।

चंद्रशेखर ने कहा- “ट्विटर, यूट्यूब, एफबी, इंस्टाग्राम पर फर्जी/भड़काऊ कंटेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश करने वाले हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया है।” सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने खुलासा किया कि खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय में लगभग 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है क्योंकि वे भारत विरोधी प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे। मंत्रालय ने दो आदेश जारी किए, एक यूट्यूब को 20 चैनल ब्लॉक करने का निर्देश दिया और दूसरा आदेश दो न्यूज वेबसाइटों को ब्लॉक करने का।

ये भी पढ़ें- Xiaomi 11i Series की पहली सेल शुरू: ₹10,000 से भी कम में ऐसे मिल रहे दोनों फोन

इंटरनेट के पूरे गवर्नेंस स्ट्रक्चर पर पुनर्विचार की आवश्यकता- वैष्णव
संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की जाने वाली कंटेंट को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जिस तरह से कंटेंट बनाया जाता है, जिस तरह से कंटेंट का उपभोग किया जाता है, जिस तरह से इंटरनेट का उपयोग किया जाता है। जिन भाषाओं में इंटरनेट का उपयोग किया जाता है, मशीनें, जिस तरीके से इंटरनेट का उपयोग किया जाता है, सब कुछ बदल गया है। इसलिए, इन मूलभूत परिवर्तनों के साथ, हमें निश्चित रूप से इंटरनेट के पूरे गवर्नेंस स्ट्रक्चर पर एक मौलिक पुनर्विचार की आवश्यकता है।”

कुछ देर हैक होने के बाद रिस्टोर हुए IB मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट, जांच शुरू
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को कुछ देर के लिए हैक हो गया। इस दौरान आईबी मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर आंत्रप्रन्योर एलन मस्क के नाम पर कर दिया गया। हालांकि, अब यह अकाउंट रिस्टोर कर लिया गया है। अकाउंट हैक होने के कुछ ही मिनटों बाद IB मिनिस्ट्री ने ट्वीट किया, ‘ @Mib_india को अब रिस्टोर कर लिया गया है। मंत्रालय के ट्विटर पर 14 लाख ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मामले के एक अन्य जानकार ने बताया, ‘असल में क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।’ अकाउंट हैक होने के बाद इससे बिटकॉइन संबंधी कई ट्वीट किए गए। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि इन बिटकॉइन से जुड़े आर्टिकल में क्या लिखा था।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM