jio true 5g in about 200 cities activate in just a minat enjoy high speed data for rs 61

रिलायंस जियो 2023 के अंत तक पूरे भारत में अपने 5G नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है। जियो ट्रू 5G, अक्टूबर महीने में लॉन्च हुई थी। लॉन्च के 4 महीने के अंदर ही जियो ट्रू 5G पूरे भारत के लगभग 200 शहरों में पहुंच गया है। हाल ही में जियो ने 6 राज्यों के साथ 7 शहरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया है। जिन जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर मिला है, वे 5G के तेज नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। जियो का 5G नेटवर्क अभी 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 192 शहरों में लाइव है।

ध्यान रखें 5G सर्विस से जुड़ी ये जरूरी बातें

जियो की 5G सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए पहले यह देख लें कि आपको Jio वेलकम इनवाइट मिला है कि नहीं। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि आपके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन है कि नही। दूसरी ओर आप यह भी देख लें कि आपने अपने फोन में लेटेस्ट सिस्टम अपडेट डाउनलोड कर लिया है, जिसमें जियो 5G के लिए सपोर्ट शामिल हो। सिस्टम अपडेट को डाउनलोड करने के लिए ये रहे सिंपल स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

एंड्राइड फोन पर जियो 5G को ऐसे करें एक्टिवेट

1.फोन की सेटिंग में जाएं।

2. मोबाइल नेटवर्क पर टैप करें।

3. Jio सिम चुनें और फिर ‘Preferred network type’ ऑप्शन पर टैप करें।

4. अब 5G सेलेक्ट करें।

ऐपल फोन में ऐसे करें जियो 5G एक्टिवेट

1.फोन की सेटिंग में जाएं।

2. मोबाइल डेटा पर टैप करें।

3. अब “Voice and Data” पर जाएं।

4. इसके बाद “5G AUTO” को सिलेक्ट करें और फिर जियो 5G कनेक्ट करने के लिए “5G Standalone On” को सिलेक्ट करें।

नया 5G सिम खरीदने की जरूरत नहीं 

जियो इंडिविजुअल बेसिस पर 5G सर्विस दे रहा है। जियो वेलकम ऑफर के तहत टेलिकॉम ऑपरेटर आपको एक्टिव रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा केवल तभी काम करेगा जब आपके पास 239 रुपये या उससे अधिक का वेलिड एक्टिव प्लान है। बता दें, आपका 5G नेटवर्क खुद आपके मौजूदा 4G सिम से जुड़ जाएगा। इसलिए आपको नया 5G सिम खरीदने की जरूरत नहीं है।

61 रुपये के रिचार्ज से शुरू कर सकते हैं 5G सर्विस

आप My Jio ऐप पर जियो वेलकम ऑफर की जांच कर सकते हैं। जियो वेलकम इनवाइट नोटिफिकेशन SMS या वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भी भेजेगा। जिन यूजर्स के पास 239 रुपये का एक्टिव प्लान नहीं है, उनके लिए जियो के पास 61 रुपये का डेडिकेटेड ऐड-ऑन प्रीपेड प्लान है। जियो यूजर्स 5G कम्पैटिबल शहरों में लेटेस्ट नेटवर्क एक्सेस करने के लिए 61 रुपये के प्रीपेड पैक से रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान में 6GB डेटा भी शामिल है।

इन शहरों में पहुंच चुकी है जियो की ट्रू 5G सर्विस

1.आंध्र प्रदेश- चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, कडप्पा, काकीनाडा, कुरनूल, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजामहेंद्रवरम, श्रीकाकुलम, तिरुमाला, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और विजयनगरम

2.अरुणाचल प्रदेश- ईटानगर

3.असम- गुवाहाटी, नौगांव और सिलचर।

4.बिहार- मुजफ्फरपुर और पटना।

5.चंडीगढ़

6.छत्तीसगढ़-भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायपुर और राजनांदगांव।

7.गोवा- पणजी

8.दिल्ली

9.गुजरात- अहमदाबाद, अहवा, अमरेली, आनंद, भरूच, भावनगर, भुज, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गोधरा, हिम्मतनगर, जामनगर, जूनागढ़, कलोल, खंबलिया, लूनावाड़ा, मेहसाणा, मोडोसा, मोरबी, नदियाद, नवसारी, पालनपुर, पाटन , पोरबंदर, राजकोट, राजपीपला, सूरत, वडोदरा, वलसाड, वेरावल, व्यारा और वाधवान।

10.झारखंड- धनबाद, जमशेदपुर, रांची।

11.हरियाणा- अंबाला, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा और सोनीपत।

12.कर्नाटक- बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, बीदर, बीजापुर, चिक्कमगलुरु, दावणगेरे, गडग-बेतागेरी, हसन, होसपेट, हुबली-धारवाड़, कालाबुरागी, मांड्या, मैंगलोर, मणिपाल, मैसूरु, शिवमोग्गा, तुमकुरु और उडुपी।

13.केरल- अलप्पुझा, चेरथला, गुरुवयूर मंदिर, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर और त्रिवेंद्रम।

14.मध्य प्रदेश- भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री महाकाल महलोक और उज्जैन।

15.महाराष्ट्र- अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़-वाघाला, नासिक, पुणे, सांगली और सोलापुर।

16.मणिपुर- इंफाल

17.मेघालय- शिलांग

18.मिजोरम-आइजोल

19.नागालैंड- दमापुर और कोहिमा

20.ओडिशा- बालासोर, बारीपदा, भद्रक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, कटक, झारसुगुड़ा, पुरी, राउरकेला और संबलपुर।

21.पुदुचेरी

22.पंजाब- अमृतसर, डेराबस्सी, खरड़, लुधियाना, मोहाली और जीरकपुर।

23.राजस्थान- बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, नाथद्वारा और उदयपुर।

24.तमिलनाडु- चेन्नई, कोयम्बटूर, धर्मपुरी, इरोड, होसुर, मदुरै, सलेम, थूथुकुडी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर और वेल्लोर।

25.तेलंगाना- हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, निजामाबाद और वारंगल।

26.त्रिपुरा-अगरतला

उत्तराखंड- देहरादून

27.उत्तर प्रदेश- आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी।

28.पश्चिम बंगाल- आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता और सिलीगुड़ी।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM