microsoft is testing what happens when chatgpt takes control of robots see video – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

इस समय हर जगह ChatGPT का बोलबाला है, जिसे देखो वो इसी के बारे में बात कर रहा है। और ज्यादा से ज्यादा चैटजीपीटी के बारे में जानना चाह रहा है। अब तो वॉट्सऐप में भी ChatGPT का सपोर्ट मिल रहा है, जिससे वॉट्सऐप पर आ रहे मेसेज का जवाब चैटबॉट खुद अपनी समझदारी से दे देगा। अब तो स्टूडेंट्स भी अपना प्रोजेक्ट कम्प्लीट करने के लिए चैटजीपीटी का सहारा ले रहे हैं। कई लोग इसे सहूलियत की नजर से देख रहे हैं, तो कई इसके नुकसान गिना रहे हैं। लेकिन क्या होगा जब रोबोट में ChatGPT आ जाएगा? क्या रोबोट और समझदार हो जाएगा और हूबहू इंसानों की तरह व्यवहार करने लगेगा? यही जानने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स में इसकी टेस्टिंग की।

गूगल के पूर्व कर्मचारी Alvin Foo ने लिंक्डइन पर एक बेहद रोचक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिसर्चर चैटजीपीटी से लैस रोबोट से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और रोबोट बखूबी उनका जवाब देता दिखाई दे रहा है। कई जगह रोबोट अटका भी। दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर्स का कहना है  कि “इस शोध के साथ हमारा उद्देश्य यह देखना है कि क्या चैटजीपीटी टेक्स्ट से परे भी सोच सकता है, और और रोबोटिक्स कार्यों में मदद करने के लिए भौतिक दुनिया के बारे में तर्क दे सकता है।”

आ गया ChatGPT का पहला इंडियन वर्जन Lexi, कैसे करता है काम, जानिए

दरअसल, टेस्टिंग के दौरान अलग-अलग रिसर्चर ने रोबोट से सवाल किए…

एक ने पूछा कि- मैं आपसे ह्यूमनॉइड रोबोट के एप्लिकेशन के बारे में पूछना चाहता हूं कि उनका उपयोग किस लिए किया जाता है। इसका बाद उन्होंने पूछा कि मुझे खुश करने के लिए तुम क्या करोगे? तो वहीं दूसरे रिसर्चर ने पूछा- तुम आज कैसे फील कर रही हो? इस पर भी रोबोट ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। वहीं एक रिसर्चर ने रोबोट से गाने सुनाने की फरमाइश तक कर डाली….वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ…

ChatGPT के चक्कर में हो जाआगे कंगाल: लोगों को ऐसे निशाना बना रहे हैकर्स

आप भी सुनिए शोधकर्ता और रोबोट के बीच हुई इस रोचक बातचीत को


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM