microsoft services facing outage worldwide check latest update – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

Microsoft की सर्विसेज ठप हो गई हैं। Microsoft 365 सर्विसेज, टीम्स, आउटलुक, एज़्योर और लिंक्डइन को दुनिया भर में आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने आउटेज का संज्ञान लिया है और कंपनी ने एक ट्वीट में कहा कि “मल्टीपल माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज को प्रभावित करने वाले मुद्दों की जांच की जा रही है।” इस बीच, डाउनडिटेक्टर ने इसकी पुष्टि की है क्योंकि लोगों ने आउटलुक डॉट कॉम, माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज और अन्य जैसी माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज तक पहुंचने में असमर्थ होने की सूचना दी है।

स्पेसिफिक सर्विसेज को देखते हुए, ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज दोपहर 12:20 बजे के आसपास शुरू हुआ और Outlook.com, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट 365, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और गिटहब समेत माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज आउटेज का सामना कर रही हैं, कई उपयोगकर्ता माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज के डाउन होने के बारे में रिपोर्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं।

आउटेज के कारण के रूप में, माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विस हेल्थ स्टेटस पर पोस्ट किया है कि हम मानते है कि हाल ही में WAN (वाइड एरिया नेटवर्क) अपडेट माइक्रोसॉफ्ट सर्विसेज में व्यवधान पैदा कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपडेट से प्रभावित सर्विसेज को भी लिस्ट किया है और इसमें शामिल हैं:

– Microsoft Teams

– Exchange Online

– Outlook.com

– SharePoint Online

– OneDrive for Business

– Microsoft Graph

– PowerBi

– M365 Admin Portal

– Microsoft Intune

– Microsoft Defender

– Azure

– LinkedIn

– Github

आउटेज के कारण की पहचान करने पर, माइक्रोसॉफ्ट ने नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन समस्या को अलग कर दिया है और WAN अपडेट को वापस ला रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा “समस्या वेब्स में प्रभाव पैदा कर रही है, लगभग हर 30 मिनट में पीक पर है। हमने संभावित कारण के रूप में हाल के WAN अपडेट की पहचान की है, और इस अपडेट को वापस लेने के लिए कदम उठाए हैं। नए टेलीमेट्री कई क्षेत्रों और सर्विसेज में रिकवरी के संकेत दिखाती है, और हम सक्रिय रूप से स्थिति की निगरानी करना जारी रख रहे हैं।”

 

 

(फोटो क्रेडिट-handelsblatt)


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM