now download reel videos from instagram app here is how to use the new feature – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

भारत में टिक-टॉक ऐप बैन होने के बाद मेटा की ओनरशिप वाले सोशल मीडिया ऐप Instagram की ओर से Reels फीचर पेश किया गया था, जो यूजर्स को शॉर्ट वीडियोज शेयर करने का विकल्प देता है। देखते ही देखते इसकी लोकप्रियता बढ़ी और कई इंस्टाग्राम यूजर्स रील्स के जरिए स्टार बन चुके हैं। हालांकि, रील्स डाउनलोड करने का कोई आसान विकल्प नहीं मिल रहा था लेकिन अब यूजर्स का इंतजार खत्म कर दिया गया है। 

पब्लिक अकाउंट्स से शेयर किए गए रील्स वीडियो डाउनलोड करना अब चंद टैप्स का काम है और ऐसा करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद लेने या फिर वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंस्टाग्राम की ओर से अमेरिका में नए डाउनलोड बटन की टेस्टिंग लंबे वक्त से की जा रही थी और अब भारतीय यूजर्स को भी नया फीचर दिया जा रहा है। अब शेयर बटन पर टैप करते ही सीधे डाउनलोड का विकल्प दिखने लगेगा। 

इंस्टाग्राम ऐप में आया मजेदार फीचर, केवल फेवरेट दोस्तों को दिखेंगे पर्सनल पोस्ट

इंस्टाग्राम हेड ने दी फीचर की जानकारी

फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप के हेड एडम मॉसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर नए फीचर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में कोई भी पब्लिक अकाउंट्स के रील वीडियोज डाउनलोड कर सकता है, अगर वह अवयस्क नहीं है। यानी अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और रील प्राइवेट अकाउंट से नहीं पोस्ट किया गया है तो आप ऐप में मिलने वाले नए फीचर से उसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

एडम ने बताया है कि 18 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के लिए यह फीचर बाय-डिफॉल्ट डिसेबल रखा गया है। इसके अलावा सभी मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध होने के चलते, Android और iOS दोनों ऐप्स पर 18 साल से ज्यादा उम्र वाले यूजर्स पब्लिक अकाउंट्स के रील वीडियोज डाउनलोड कर सकेंगे। 

फोन में जो भी करते हैं आप.. सब ट्रैक करता है इंस्टाग्राम, फौरन बदलें ये सेटिंग

अपने फोन में ऐसे डाउनलोड करें रील्स

सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा और फिर उस रील वीडियो को ओपेन करना होगा, जिसे डाउनलोड करना चाहते हैं। अब पेपर प्लेन जैसे दिखने वाले शेयर बटन पर टैप करने के बाद आपको अन्य ऑप्शंस के साथ डाउनलोड बटन भी दिखेगा। यह बटन तभी दिखेगा अगर आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और रील पब्लिक अकाउंट से शेयर की गई है। इस बटन पर टैप करते ही रील वीडियो फोन की गैलरी में सेव हो जाएगी। 

नए फीचर के साथ डाउनलोड की गई रील पर वॉटरमार्क दिखेगा, जिसमें अकाउंट हैंडल और इंस्टाग्राम लोगो नजर आएगा। इस डाउनलोड की गई रील का इस्तेमाल आप अपने वीडियो के लिए भी कर सकेंगे, जैसा अभी रीमिक्स फीचर के साथ करने का विकल्प मिलता है। डाउनलोड किए गए रील वीडियो को अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करना भी आसान होगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM