Gmail Secret Email: जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल तो हम सभी करते हैं, लेकिन इसकी टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आज हम आपको जीमेल के एक खास फीचर सीक्रेट मेल (confidential mails) के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फीचर का काम आपकी संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना है, ताकि यह गलत हाथों में न जाए।
इस फीचर के जरिए भेजे गए मेल को सिर्फ वहीं व्यक्ति पढ़ सकता है, जिसे आपने भेजा है। इतना ही नहीं, मेल का न तो कॉपी किया जा सकता है और ना ही फॉरवर्ड। आप चाहें तो इसे कभी भी गायब भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं जीमेल के इस फीचर का इस्तेमाल किस तरह (how to use gmail confidential mode) कर सकते हैं।
अपने मोबाइल से कैसे भेजें सीक्रेट ईमेल
1. अपने एंड्रॉइड या iOS फोन में जीमेल ऐप खोलें।
2. अब Compose विकल्प पर टैप करें।
3. सबसे ऊपर दाईं ओर, More पर जाएं। यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे।
4. लिस्ट में से Confidential mode पर टैप करें और इसे ऑन कर लें।
5. अब अपने ईमेल की एक्सपायरी डेट चुनें। जैसे- 1 दिन, 1 हफ्ता, 1 साल।
6. यह भी चुनें की ईमेल के लिए पासकोड होना चाहिए या नहीं। अगर आप SMS पासकोड का विकल्प रखेंगे तब रिसीवर को एक पासकोड डालकर यह मेल खोलना होगा। ध्यान रहे कि पासकोड के लिए जो फोन नंबर आप दर्ज करेंगे वह रिसीवर का ही हो।
7. इसके बाद अपना ईमेल भेज दें।
(नोट: यही तरीका आप कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अगर आप स्कूल या ऑफिस का जीमेल इस्तेमाल कर रहे हैं, तब आपको कॉन्फिडेंशियल मोड इस्तेमाल करने के लिए एडमिन से संपर्क करना होगा।)
अपनी मर्जी से कैसे गायब करें ईमेल
आप चाहें तो सेट की गई एक्सपायरी डेट से पहले भी ईमेल को देखने पर रोक लगा सकते हैं। इसके लिए:
1. अपने कंप्यूटर, या स्मार्टफोन पर जीमेल खोलना होगा।
2. अब Sent Email के फोल्डर को खोलें।
3. confidential email को ओपन करें।
4. अब Remove access पर क्लिक करें।
Source link