व्हाट्सएप (Whatsapp) का इस्तेमाल अब मैसेजिंग के अलावा बाकी कामों के लिए भी काफी होने लगा है। इसके जरिए आप लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर स्टेटस लगाने, तस्वीरें और फाइल्स भेजने का काम भी करते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल वॉइस कॉलिंग के लिए भी करने लगे हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप के जरिए वॉइस कॉलिंग करते हैं तो आपको जरूर पता होगा कि इसमें वॉइस कॉल को रिकॉर्ड करने का कोई ऑप्शन नहीं है।
हालांकि कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप व्हाट्सएप कॉल को भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। कॉल रिकॉर्डिंग से ना सिर्फ आपको कई बार नोट्स बनाने में आसानी हो जाती है, बल्कि इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर किया जा सकता है। तो हम आपको बता रहे हैं व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड (How to record WhatsApp Calls) करने का तरीका:
यह भी पढ़ें: Reels बनाने पर पैसों की बारिश, हर महीने होगी 3 लाख की कमाई, Facebook का बड़ा ऐलान
पहला तरीका:
अगर आपके पास एक एक्स्ट्रा स्मार्टफोन है तो आप इसके जरिए व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। व्हाट्सएप कॉल को स्पीकर पर रखें और सेकेंडरी स्मार्टफोन के वॉइस रिकॉर्डर के जरिए कॉल को रिकॉर्ड कर लें। ऐसा करने के लिए हो सकता है आपको एक शांत कमरे में जाना पड़े।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें: ₹300 से सस्ते Jio के 3 धांसू प्लान, 56GB तक डेटा और कॉलिंग, महीने भर रिचार्ज से छुट्टी
दूसरा तरीका:
दूसरा तरीका थर्ड पार्टी ऐप्स का है। प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर बहुत सारे विकल्प हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। हमने व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करने के लिए Call Recorder Cube ACR app का इस्तेमाल किया। यह ऑटोमैटिकली आपके सभी इनकमिंग और आउटगोइंग व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड कर सकता है। खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल टेलीग्राम, स्लैक, जूम, फेसबुक, सिग्नल और अन्य जैसे अन्य ऐप की कॉल रिकॉर्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।
Source link