वॉट्सऐप लाखों एक्टिव यूजर्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक है। ऐप पहले से ही मैसेजिंग, कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, पेमेंट समेत कई उपयोगी फीचर्स प्रदान करता है। लेकिन फिर, कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिनका यूजर्स अभी भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक फीचर फोन नंबर सेव किए बिना किसी को वॉट्सऐप मैसेज भेजना है। दरअसल, वॉट्सऐप पर नंबर सेव किए बिना मैसेज भेजने का कोई ऑफिशियल तरीका नहीं है। लेकिन कभी-कभी ऐसे स्थिति सामने आ जाती है जब हमें किसी को अर्जेंट वॉट्सऐप पर कोई मैसेज या डॉक्यूमेंट शेयर करना होता है, लेकिन हम उसका नंबर फोन में सेव नहीं करना चाहते।
इसलिए, यदि आप किसी को वॉट्सऐप मैसेज भेजना चाहते हैं या कोई डॉक्यूमेंट शेयर करना चाहते हैं, तो आपको पहले उसका नंबर अपने फोन में सेव करना होगा और फिर मैसेज या फाइल शेयर करने के लिए ऐप खोलना होगा। लेकिन, अगर आप किसी अनजान व्यक्ति या किसी ऐसे व्यक्ति को मैसेज करना चाहते हैं जो आपके फ्रेंड सर्कल में नहीं है, तो हम आपके लिए तीन धांसू ट्रिक्स लेकर आए हैं, एंड्रॉइड और आईफोन यूजर इन्हें आजमा सकते हैं।
1. Web Browser के माध्यम से फोन नंबर सेव बिना वॉट्सऐप मैसेज भेजें
– अपने फोन में कोई भी वेब ब्राउजर खोलें।
– इसके बाद, लिंक “http://wa.me/91xxxxxxxxxx” टाइप करें और एंटर दबाएं। (शुरुआत में देश कोड के साथ ‘XXXXX’ में फोन नंबर टाइप करें, उदाहरण के लिए https://wa.me/9876543210।
– नंबर टाइप करने के बाद लिंक ओपन करने के लिए एंटर दबाएं।
– आपको वॉट्सऐप स्क्रीन पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। हरे बटन पर क्लिक करें जो कहता है “Continue to Chat”।
– दर्ज किए गए मोबाइल नंबर की वॉट्सऐप चैट विंडो खुल जाएगी। अब आप उन्हें मैसेज भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे लिंक करें Aadhaar और Voter ID; तस्वीरों में देखें पूरा प्रोसेस
2. Truecaller के माध्यम से फोन नंबर सेव किए बिना वॉट्सऐप मैसेज भेजें
अगर आप Truecaller का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप आपके लिए कॉन्टैक्ट नंबर को सेव किए बिना सीधे मैसेज करना आसान बना देगा।
– Truecaller ऐप को ओपन करें।
– सर्च बार में उस व्यक्ति का फोन नंबर टाइप करें जिससे आप चैट करना चाहते हैं।
– व्यक्ति का ट्रूकॉलर प्रोफाइल खुल जाएगा।
– अब नीचे स्क्रॉल करें और प्रोफाइल में उपलब्ध वॉट्सऐप बटन पर टैप करें।
– वॉट्सऐप चैट विंडो खुल जाएगी।
– अब आप कॉन्टैक्ट नंबर को सेव किए बिना मैसेज भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Driving License में घर बैठे खुद चेंज करें पता; न एजेंट का टेंशन, न हजारों का खर्चा
3. Siri Shortcut (केवल आईफोन के लिए) के माध्यम से फोन नंबर सेव किए बिना वॉट्सऐप मैसेज भेजें
iPhone यूजर्स के लिए, एक और तरकीब है जिसके माध्यम से वे वॉट्सऐप पर एक नंबर सेव किए बिना मैसेज भेज सकते हैं।
– अपने आईफोन में ऐप्पल शॉर्टकट ऐप खोलें।
– “Add shortcut” बटन पर टैप करें।
– अब वॉट्सऐप टू नॉन-कॉन्टैक्ट शॉर्टकट इंस्टॉल करें।
– शॉर्टकट इंस्टॉल हो जाने के बाद, इसे चलाने के लिए उस पर टैप करें।
– “Choose recipient” कहने वाला एक पॉप अप दिखाई देगा।
– अब “Choose recipient” में देश कोड के साथ नंबर टाइप करें (+91- भारतीय नंबर के लिए)।
– खास नंबर का वॉट्सऐप चैट थ्रेड खुल जाएगा और आप उस व्यक्ति को मैसेज कर सकेंगे।
(कवर फोटो क्रेडिट-businessinsider)
Source link