whatsapp block screenshot and screen recording for view once messages check this new feature – Tech news hindi

WhatsApp पर अब कोई भी आपके प्राइवेट फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। वॉट्सऐप अब एक गजब का सेफ्टी फीचर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को सेफ रखने में काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, मैसेजिंग ऐप WhatsApp कथित तौर एक ऐसा फीचर रोलआउट कर रहा है, जो यूजर्स को view once मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने से रोकेगा। वॉट्सऐप के नए फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, WhatsApp लोगों को स्क्रीनशॉट लेने से रोकने के लिए व्यू-वन्स  फोटो और वीडियो का एक नया वर्जन रोलआउट कर रहा है। यूजर्स न इन मैसेज का स्क्रीनशॉट ले पाएंगे बल्कि स्क्रीन रिकॉर्ड भी नहीं कर पाएंगे। फिलहाल फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

पहले फीचर में भी ये खामी

वॉट्सऐप ने इस साल की शुरुआत में व्यू वन्स फीचर पेश किया था। यह फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजने की अनुमति देता है, जो प्राप्तकर्ता के चैट को खोलने के बाद उसे मैसेज को ऑटोमैटिकली डिलीट कर देता है। इस फीचर का मकसद वॉट्सऐप यूजर्स को और प्राइवेसी देना है। हालांकि, यदि प्राप्तकर्ता चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो पूरा उद्देश्य विफल हो जाता है।

WhatsApp; एक वीडियो कॉल तबाह कर देगा सबकुछ; सेफ रहने के लिए तुरंत करें ये काम

स्क्रीनशॉट लिया तो फोटो हो जाएगी काली

लेकिन नए फीचर के साथ, यूजर व्यू वन्स मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे। यदि वे स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करते हैं, तो फोटो काली हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार नया फीचर इनेबल हो जाने के बाद, यूजर “सिक्योरिटी पॉलिसी के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे और भले ही कुछ लोग सिक्योरिटी पॉलिसी को बायपास करने के लिए थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन का उपयोग करेंगे, बावजूद इसके तस्वीर हमेशा काली ही रहेगी।”

नया फीचर केवल फोटो-वीडियो तक ही सीमित

हालांकि, प्राप्तकर्ता अभी भी बातचीत के स्क्रीनशॉट ले सकता है, भले ही उनमें कुछ डिसअपीयरिंग मैसेज हों। ऐसा इसलिए है क्योंकि नया फीचर केवल व्यू-वन्स फोटो और वीडियो तक ही सीमित है। कोई भी व्यू वन्स फोटो और वीडियो को फॉरवर्ड, एक्सपोर्ट या सेव नहीं कर सकता है। लेकिन, प्राप्तकर्ता अभी भी किसी सेकेंडरी मोबाइल डिवाइस का उपयोग करके फोटो ले सकता है। इसलिए, व्यू वन्स मैसेज भेजते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वॉट्सऐप पर आ रहा है क्रिएट पोल का फीचर

इस बीच, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए पोल बनाने की क्षमता शुरू कर रहा है। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बीटा यूजर अंततः ग्रुप चैट के भीतर पोल बनाने में सक्षम हैं, Android 2.22.1.16 अपडेट के लिए नए वॉट्सऐप बीटा के लिए धन्यवाद। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन तक ही सीमित नहीं है।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM