whatsapp brings voice recordings in status updates feature know how to use – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp में यूजर्स को ढेरों फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से चैटिंग मजेदार हो जाती है। इसपर मिलने वाले स्टेटस अपडेट्स फीचर का इस्तेमाल भी करोड़ों यूजर्स रोजाना करते हैं, जिसे अब बड़ा अपडेट दिया गया है। वॉट्सऐप यूजर्स अब अपनी आवाज में कुछ बोलकर 30 सेकेंड तक की वॉइस रिकॉर्डिंग भी स्टेटस में शेयर कर पाएंगे। 

वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में नया फीचर सामने आया है, जिसके साथ स्टेटस अपडेट्स में फोटो, वीडियो और टेक्स्ट के अलावा यूजर्स को वॉइस नोट्स शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा। स्टेटस सेक्शन में ‘पेंसिल’ और ‘कैमरा’ आइकन के साथ ही तीसरा माइक्रोफोन ऑप्शन भी ऐक्सेस किया जा सकेगा। इस बटन पर टैप करने के बाद रिकॉर्डिंग स्टेटस में लगाई जा सकेगी। 

एक ही नंबर से दो जगह चलाएं वॉट्सऐप, यह है आसान तरीका

इन यूजर्स को मिला नया वॉट्सऐप फीचर

लाइव हिंदुस्तान की टीम को नए वॉट्सऐप स्टेटस फीचर का ऐक्सेस ऐप के बीटा वर्जन में मिला है। यानी कि इसे जल्द सभी के लिए रोलआउट किया जाएगा। मेसेजिंग ऐप के बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.23.3.18 में नया विकल्प स्टेटस अपडेट्स सेक्शन में जाने पर मिल रहा है। बीटा टेस्टिंग खत्म होने के बाद इसे स्टेबल ऐप का हिस्सा बनाया जा सकता है। 

ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे नया वॉइस स्टेटस

नया फीचर सबसे पहले पाने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करते रहें। अगर आप बीटा यूजर हैं तो ऐप ओपेन करने के बाद आपको Status सेक्शन में जाना होगा और नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. स्टेटस सेक्शन में दाईं ओर सबसे नीचे कैमरा और उसके ऊपर पेंसिल आइकन दिखता है। फोटो या वीडियो शेयर करना हो तो कैमरा आइकन पर टैप करना होगा। 

2. वॉइस रिकॉर्डिंग या टेक्स्ट अपने स्टेटस में लगाने के लिए आपको पेंसिल आइकन पर टैप करना होगा। 

3. इतना करते ही टेक्स्ट टाइप करने से जुड़ी विंडो खुल जाएगी, जहां दाईं ओर’माइक्रोफोन’ आइकन बना दिख रहा है। 

4. इस आइकन को होल्ड करने के बाद आप वॉइस रिकॉर्डिंग कर पाएंगे। 

5. 30 सेकेंड से कम की रिकॉर्डिंग करने के बाद आपको ‘Send’ बटन पर टैप करना होगा और वॉइस रिकॉर्डिंग स्टेटस अपडेट की तरह शेयर हो जाएगी। 

बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप मेसेजेस भेज सकते हैं आप, नया फीचर 

ध्यान रहे, स्टेटस सेक्शन में दिखने वाली यह रिकॉर्डिंग केवल वही यूजर्स सुन पाएंगे, जिन्हें नया फीचर मिल गया है और जिनकी ऐप अपडेटेड है। इसके अलावा रिकॉर्डिंग के पीछे दिखने वाला कलर दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे ‘कलर टूल’ आइकन पर टैप कर बदला जा सकेगा। हालांकि, टेक्स्ट और ऑडियो एकसाथ स्टेटस में शेयर करने का विकल्प फिलहाल नहीं दिया गया है। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM