WhatsApp five most interesting feature includes Communities Larger Voice Calls File Sharing and more – Tech news hindi

[ad_1]

वॉट्सऐप पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गया है। ऐप में कई ऐसे जबर्दस्त फीचर आ गए हैं, जो बड़े-बड़े काम चुटकियों में कर देते हैं। पहले इसे केवल एक मैसेजिंग ऐप के तौर पर देखा जाता था, लेकिन वॉट्सऐप की मदद से ग्रुप वीडियो कॉल और पेमेंट तक किया जा सकता है, जिसकी बदौलत अब हमें दूसरे ऐप्स पर स्विच नहीं होना पड़ता। हाल ही में कंपनी ने इसमें ढेर सारे नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है, जो जल्द ही लोगों को मिलने वाले हैं। भारत में वॉट्सऐप के करीब 50 करोड़ यूजर्स हैं। चलिए बात करते हैं ऐप के कुछ दिलचस्प फीचर्स के बारे में…

संबंधित खबरें

1. कम्युनिटीज: कई ग्रुप्स को एक जगह मैनेज कर सकेंगे

वॉट्सऐप के अनुसार,कम्युनिटीज (Communities) अलग-अलग ग्रुप्स के कलेक्शन को शामिल करेंगे। वे स्कूलों, स्थानीय क्लबों और गैर-लाभकारी संगठनों को एक छत के नीचे आने और चीजों को अधिक कुशलता से करने की अनुमति देंगे। “लोग पूरे कम्युनिटी को भेजे गए अपडेट प्राप्त कर सकते हैं और आसानी से छोटे चर्चा ग्रुप्स को व्यवस्थित कर सकते हैं कि उनके लिए क्या मायने रखता है।” कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है। किन ग्रुप्स को शामिल किया जा सकता है, इसे कंट्रोल करने के लिए कम्युनिटीज के एडमिन को पावरफुल टूल प्राप्त होंगे। वे कम्युनिटी में सभी को अनाउंसमेंट मैसेज ब्रॉडकास्ट करने में भी सक्षम होंगे।

2. अब 2GB की बड़ी फाइल शेयर कर सकेंगे यूजर

वॉट्सऐप पर एक शानदार सुविधा मिलने वाली है, जो लोगों का काम आसान कर देगी। दरअसल, वॉट्सऐप यूजर अब ऐप पर 2GB की फाइल शेयर कर सकेंगे, जिससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि अन्य किसी फाइल शेयरिंग ऐप पर स्विच भी नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि वर्तमान में, वॉट्सऐप केवल एक बार में 100MB फाइल शेयर करने की सुविधा देता है। अच्छी बात ये है कि ये सुविधा पर्सनल चैट और ग्रुप, दोनों पर लागू होगी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अपडेट डॉक्यूमेंट्स तक ही सीमित होगा और फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज समेत अन्य मीडिया फाइल्स पर लागू नहीं होगा क्योंकि उनके पास अभी भी मौजूदा 16MB की सीमा होगी।

ये भी पढ़ें- लूट लो मौका: सबसे सस्ता मिल रहा iPhone 13, आईपैड-ऐप्पल वॉच पर भी भारी छूट

3. ग्रुप वॉयस कॉल में 32 लोग एक साथ जुड़ सकेंगे

दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर ऑफिस कलीग से बातचीत करने के लिए अगर आप वॉट्सऐप का यूज करते हैं। तो अब आपको ग्रुप कॉल करने में डबल मजा आने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वॉट्सऐप ग्रुप वॉयस कॉल में अब एक साथ 32 लोगों तक जुड़ सकेंगे। ऐप इसके लिए एक नए डिजाइन के साथ वन-टैप वॉयस कॉलिंग भी पेश कर रहा है। वर्तमान में, ग्रुप वॉयस कॉल में अधिकतम 8 लोग जुड़ सकते हैं।

4. वॉट्सऐप पे- अब 10 करोड़ यूजर्स को मिलेगी सुविधा

कोरोना के कारण लोगों ने तेजी से डिजिटल पेमेंट को अपनाया और ये अब तक जारी है। लोग अब डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि इसमें चुटकियों में पेमेंट हो जाता है और कैश रखने का झंझट भी खत्म हो गया है। गूगल-पे और फोन-पे को टक्कर देने के लिए वॉट्सऐप भी डिजिटल पेमेंट स्पेस में वॉट्सऐप-पे के साथ एंट्री कर चुका है। हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने वॉट्सऐप को UPI के माध्यम से डिजिटल पेमेंट के लिए अपनी यूजर लिमिट बढ़ाकर 10 करोड़ करने की अनुमति दी है, जो कि पहले की 4 करोड़ की लिमिट से ढाई गुना अधिक है।

ये भी पढ़ें- मेट्रो की लंबी लाइन से छुटकारा: WhatsApp पर मिलेगा टिकट, बस इस नंबर पर करना होगा ‘Hi’

5. वॉट्सऐप पर बोलकर भी भेज सकते हैं मैसेज

अगर मैसेज टाइप करते-करते बोर हो गए हैं, तो बातचीत करने के लिए आप वॉट्सऐप पर वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपना मैसेज बोलकर रिकॉर्ड करना होगा। वॉट्सऐप के मुताबिक, यूजर्स रोजाना औसतन 7 अरब वॉयस मैसेज प्लेटफॉर्म पर भेजते हैं। हाल ही में कंपनी ने वॉट्सऐप वॉयस मैसेज के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसके बाद ये और दिलचस्प हो गया है। अब वॉट्सऐप वॉयस मैसेज में फास्ट प्लेबैक, रीमेंबर प्लेबैक, ड्राफ्ट प्रीव्यू और ऑउट-ऑफ चैट प्लेबैक जैसे फीचर्स भी जुड़ गए हैं।

[ad_2]

Source link

akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM