ऐप पर पढ़ें
Whatsapp New Features: आपकी पसंदीदा चैटिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) अब कई ऐसे नए फीचर्स लाने वाली है, जो आपका काम और भी आसान कर देंगे। ये फीचर्स अभी बीटा टेस्टिंग फेज में हैं, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, ये कब लॉन्च होंगे, इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है लेकिन टेस्टिंग में चल रहे ये फीचर्स कई ऐसे विकल्प देने वाले हैं, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। इनमें रिपोर्ट स्टेटस और शेड्यूल ग्रुप कॉल्स जैसे कई नए विकल्प शामिल हैं।
ग्रुप कॉल भी कर सकेंगे शेड्यूल
Zoom और Google Meet की तरह ही अब Whatsapp भी ग्रुप कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देने वाला है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद आप भी कॉल के काफी समय पहले ही उसका टाइम सेट कर सकते हैं। नया फीचर लॉन्च होने के बाद वॉट्सऐप में आपको नया मेन्यू दिखने लगेगा, जिसमें कॉल शेड्यूल करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे। इसके जरिए यूजर्स कॉल का नाम, जिन यूजर्स को ऐड करना है, उनका नाम और समय तय कर सकते हैं।
मैसेज एडिट करने का भी होगा ऑप्शन
हाल ही में वॉट्सऐप का एक ऐसा फीचर सामने आया है, जिसमें यूजर के पास भेजे गए मैसेज एडिट करने का भी ऑप्शन मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, अगर आपने मैसेज में कुछ ऐसा लिखकर भेज दिया है, जो नहीं लिखना चाहिए था तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैसेज सेंड करने के 15 मिनट के अंदर आप उसे एडिट भी कर सकते हैं। साथ ही, कुछ शामिल करना चाहें तो वह भी कर सकते हैं।
अब किसी के स्टेटस को रिपोर्ट भी कर सकेंगे आप
iOS के लिए वॉट्सऐप एक नया फीचर रोल आउट करने की तैयारी में है, जिसमें यूजर्स के पास स्टेटस रिपोर्ट करने का ऑप्शन होगा। इस फीचर का फायदा ये है कि सभी यूजर्स वॉट्सऐप के टर्म्स और सर्विसेस के तहत ही स्टोरीज और स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। अगर कोई आपत्तिजनक या परेशान करने वाले स्टेटस अपडेट करता है, तो आप उसे रिपोर्ट कर सकते हैं। फिर दोबारा आपको ऐसे स्टेटस नहीं दिखेंगे।
सर्च बार अपडेट का होगा ऑप्शन
यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें ऐप में चीजें ढूंढने में मुश्किल होती है। सर्च बार अपडेट आपको ऐप सेटिंग्स खोजने में मदद करेगी, ताकि कम समय में आपका काम जल्दी हो जाए और सेटिंग्स स्क्रॉल करने में टाइम वेस्ट ना हो।
Source link