whatsapp upcoming features in 2022 – Tech news hindi

WhatsApp यूजर्स के लिए यह साल बेहद खास रहने वाला है। कंपनी इस साल वॉट्सऐप में कई जबर्दस्त फीचर लाने वाली है, जो आपके चैटिंग के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा मजेदार बना देंगे। वॉट्सऐप में इस साल जो नए फीचर आने वाले हैं, उनमें मेसेज रिऐक्शन, वॉट्सऐप लॉगआउट, नोटिफिकेशन में प्रोफाइल फोटो, सेलेक्टेड कॉन्टैक्ट से लास्ट सीन छिपाने जैसे कई और फीचर शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

नोटिफिकेशन में वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो 
वॉट्सऐप जल्द ही iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट कर सकता है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को वॉट्सऐप नोटिफिकेशन्स में प्रोफाइल फोटो दिखा करेगा। कंपनी ने iOS के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट कर दिया है। माना जा रहा है कि यह आने वाले कुछ समय में यह और ज्यादा यूजर्स के लिए रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: बॉडी टेंप्रेचर बताने वाली Noise Colorfit Caliber ने दिखाया दम, 60 मिनट में बिक गईं 30 हजार स्मार्टवॉच

सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स से छिपाएं लास्ट सीन
वॉट्सऐप में अभी लास्ट सीन स्टेटस सभी यूजर्स के लिए हाइड हो जाता है। अब कंपनी एक अपडेट के जरिए इसमें बदलाव करने की तैयारी कर रही है। अपडेट आने के बाद यूजर उन कॉन्टैक्ट्स को चुन सकेंगे जिनसे वे अपने लास्ट सीन स्टेटस छिपाना चाहते हैं।

वॉट्सऐप एडिट
रिपोर्ट्स की मानें तो वॉट्सऐप शेयरिंग मीडिया के लिए वॉट्सऐप एडिट के फीचर्स में कुछ बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही वॉट्सऐप इसमें एक और नया फीचर ऐड करने वाला है, जिसकी मदद से यूजर मीडिया फाइल को सेंड करने के साथ ही उसे उसी टाइम अपना स्टेटस भी बना सकेंगे।  

वॉट्सऐप लॉगआउट
वॉट्सऐप के इस फीचर का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। इस फीचर के आने के बाद यूजर वॉट्सऐप अकाउंट से लॉगआउट हो सकेंगे। अभी की बात करें तो वॉट्सऐप में लॉगआउट का फीचर नहीं मिलता और वॉट्सऐप से ब्रेक लेने के लिए या तो आपको ऐप अनइंस्टॉल करना होगा या अकाउंट डिलीट। 

यह भी पढ़ें: सबसे तगड़े प्रीपेड प्लान, एक साल फ्री मेंं देखें Disney+ Hotstar, रोज मिलेगा 3GB तक डेटा और फ्री कॉलिंग भी


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM