WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर वॉट्सऐप वॉइस मेसेज से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर वॉट्सऐप चैट विंडो में प्ले किए गए वॉइस मेसेज को बैकग्राउंड में भी सुन सकेंगे। कंपनी इस फीचर को अभी ऐंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए टेस्ट कर रही है और यह कुछ चुनिंदा iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट भी किया जा रहा है।
WABetaInfo ने दी नए फीचर की जानकारी
WABetaInfo ने वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में कहा कि नए के फीचर आने के बाद अगर यूजर बैक आते हैं या कोई दूसरा चैट को विंडो खोलते हैं, तो भी वॉइस मेसेज प्ले होता रहेगा। नए अपडेट के बाद आपको वॉट्सऐप मेन चैट स्क्रीन में ऊपर की तरफ एक आइकन भी दिखेगा। यहां कंपनी प्ले और पॉज बटन भी ऑफर करने वाली है। वॉट्सऐप का यह लेटेस्ट फीचर वॉट्सऐप बिजनस बीटा यूजर्स के साथ ही कुछ iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे जोरदार प्लान! 20 रुपये कम देकर भी पाएं 28 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और 28GB ज्यादा डेटा
जल्द सभी बीटा यूजर्स तक पहुंचेगा नया फीचर
अभी की बात करें तो वॉट्सऐप में आए हुए वॉइस मेसेज को केवल चैट विंडो में ही सुना जा सकता है। चैट विंडो से बाहर आने के बाद वॉइस मेसेज प्ले होना बंद हो जाता है। WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि अगर किसी बीटा यूजर तक यह फीचर नहीं पहुंचा है, तो इसका मतलब है कि उनका वॉट्सऐप अकाउंट अभी इस फीचर को टेस्ट करने के लिए अभी तैयार नहीं है।
ग्लोबल वॉइस नोट प्लेयर लाने की भी तैयारी
वॉट्सऐप अपने वॉइस मेसेज को और बेहतर बनाने के लिए कई और नए फीचर लाने की तैयारी में है और ग्लोबल वॉइस नोट प्लेयर इन्हीं में से एक है। WABetaInfo ने पिछले साल अक्टूबर में इसे iOS के वॉट्सऐप बीटा में देखा था। कंपनी इस ग्लोबल वॉइस नोट प्लेयर की अभी टेस्टिंग कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में इसे ऐंड्रॉयड वॉट्सऐप बीटा के लिए भी रोलआउट कर सकती है। इसके स्टेबल वर्जन के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: अगले महीने मचेगा धमाल! दस्तक देंगे धांसू कैमरे और स्टाइलिश डिज़ाइन वाले Samsung Galaxy S22 के स्मार्टफोन्स
Source link