How to automatically delete unwanted emails from Gmail check steps via Photos – Tech news hindi

अक्सर लोग फालतू ईमेल डिलीट करने में लापरवाही बरतते हैं और इस कारण देखते ही देखते उनके इनबॉक्स में फालतू ईमेल का ढेर इकट्ठा हो जाता है, जिन्हें छांट-छांट कर डिलीट करना सरदर्द भरा काम है। इतनी है नहीं, फालतू ईमेल जीमेल का स्टोरेज स्पेस भी भर देते हैं। आपको पता होना चाहिए कि गूगल हमें Gmail, Drive, Photos और अन्य के लिए कुल 15GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। फ्री स्पेस खत्म होने के बाद यूजर्स को 100GB क्लाउड स्टोरेज के लिए सालाना 1,100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अगर आप स्टोरेज पर अलग से पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप आने वाली फाइलों, ईमेल और तस्वीरों के लिए जगह बनाने के लिए अपना कुछ डेटा हटा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जीमेल हमें एक शानदार फीचर देता है जिससे फालतू ईमेल आपके इनबॉक्स में आते ही खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं।

हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं वो है “filters for auto-deletion”, जो जीमेल यूजर्स को फालतू ईमेल को तुरंत डिलीट करने की सुविधा देता है। यहां हमने स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है कि कैसे आप इसे फीचर को यूज कर सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं…

स्टेप 1: अपने डेस्कटॉप पर Gmail खोलें।

स्टेप 2: सर्च बार में उपलब्ध filter आइकन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपकी स्क्रीन पर एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखाई देगा। यहां From सेक्शन में उन ईमेल का नाम या ईमेल एड्रेस दर्ज करें जो आपके लिए बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं हैं। अब Create filter पर क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- काम की खबर: बच्चे चलाते हैं YouTube, तो ऐसे ब्लॉक करें एडल्ट कंटेंट; देखें सबसे सिंपल स्टेप्स

स्टेप 4: Create filter पर क्लिक करते ही आपके सामने एक लिस्ट आएगी, इसमें Delete it को सिलेक्ट करें और दोबारा Create filter बटन दबाएं।

ये भी पढ़ें- इन तीन धांसू फोन की कीमत लगभग ₹15000, लेकिन किस पर लगाएं दांव; देखें कंपेरिजन

स्टेप 6: अब, आपके द्वारा दर्ज किए गए जीमेल अकाउंट से आने वाले ईमेल को ऑटोमैटिकली डिलीट कर देगा।

ध्यान रखें ये बातें:

– यदि ये ऑप्शन आपको सर्च बार में नहीं मिल रहा है, तो आप सेटिंग सेक्शन में फिल्टर आइकन भी ढूंढ सकते हैं। सेटिंग्स सेक्शन में आपको “Filters and blocked addresses” टैब के अंदर “Create a new filter” बटन मिल जाएगा।

– केवल एक नाम के बजाय एक ईमेल आईडी दर्ज करना हमेशा बेहतर होता है, क्योंकि जीमेल एक ही नाम के किसी भी ईमेल को हटा सकता है। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि जीमेल केवल एक विशेष सेंडर के ईमेल को हटा दे, तो पूरी ईमेल आईडी दर्ज करें।

– यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह सुविधा केवल अपकमिंग ईमेल के लिए है और पहले आ चुके ईमेल को नहीं हटाती है।

– आप अपने द्वारा बनाए गए फिल्टर को हटा भी सकते हैं।

 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM