How to download videos from twitter on your iPhone and Android smartphone – Tech news hindi

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर ढेरों वीडियोज रोजाना शेयर किए जाते हैं और यह ढेरों क्लिप्स का बड़ा सोर्स है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियोज बाकियों के साथ अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करना चाहते हैं। हो सकता है आप भी ऐसा करने के लिए वीडियोज डाउनलोड करना चाहें और ऐसा करना बेहद आसान है।

ट्विटर पर शेयर किए गए फोटोज सेव करना बेहद आसान है और उन्हें बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद लिए सिंगल टैप पर सेव किया जा सकता है। हालांकि, यह बात वीडियोज पर लागू नहीं होती और ट्विटर ऐप या वेबसाइट डायरेक्ट वीडियो डाउनलोड्स को सपोर्ट नहीं करती। यानी कि बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या सेवा की मदद लिए वीडियोज डाउनलोड नहीं किए जा सकते।

ट्विटर पर स्क्रीनशॉट्स ना लें आप, कंपनी खुद भेज रही है नोटिफिकेशंस

एंड्रॉयड फोन में ऐसे डाउनलोड करें वीडियोज

गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मौजूद हैं, जो ट्विटर वीडियोज डाउनलोड करने का विकल्प देती हैं। ऐसी ही एक ऐप Tweeload आप अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इंटरफेस भी बेहद आसान है। यह ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. सबसे पहले उस ट्वीट का लिंक कॉपी करें, जिसमें शेयर किया गया वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं। आप शेयर बटन पर टैप कर लिंक कॉपी कर सकते हैं।

2. अब Tweeload ऐप ओपेन करें और यह लिंक स्क्रीन पर दिखाए गए टेक्स्ट फील्ड में पेस्ट कर दें। आप ब्लू क्लिपबोर्ड आइकन की मदद से ऐसा कर पाएंगे।

3. आखिर में आपको डाउनलोड बटन पर टैप करना होगा। 

इतना करने के बाद वीडियो अपने आप डाउनलोड हो जाएगा और फोन की गैलरी में दिखने लगेगा। ऐप में दाईं ओर सबसे ऊपर दिए गए डाउनलोड आइकन पर टैप करने के बाद आप पहले डाउनलोड किए गए वीडियोज देख सकेंगे।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब ट्वीट एडिट कर सकते हैं यूजर्स, आया नया फीचर

iOS डिवाइस में ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे वीडियोज

आईफोन या आईपैड जैसे डिवाइस में शॉर्टकट्स ऐप की मदद से ट्विटर वीडियोज डाउनलोड किए जा सकते हैं, जिसे ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

1. अपने iOS डिवाइस की सेटिंग्स में जाएं और नीचे स्क्रॉल कर Shortcuts ऐप पर टैप करें। इसके बाद ‘Allow Untrusted Shortcuts’ के सामने दिख रहा टॉगल ऑन करना होगा।

2. शॉर्टकट्स ऐप में आपको ट्विटर वीडियो डाउनलोडर डाउनलोड करना होगा और ‘Add Untrusted Shortcut’ पर टैप करना होगा।

3. अब वह ट्वीट ओपेन करना होगा, जिसमें शेयर किया गया वीडियो डाउनलोड करना है। 

4. शेयर बटन पर टैप करने के बाद आपको बाकी शेयरिंग ऑप्शंस के साथ ‘ट्विटर वीडियो डाउनलोडर’ भी दिखाया जाएगा। 

5. शॉर्टकट पर टैप करने के बाद पूछा जाएगा कि आप हाई, मीडियम या लो किस क्वॉलिटी में वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं। क्वॉलिटी चुनने के बाद वीडियो डाउनलोड हो जाएगा। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM