how to send best quality photos in whatsapp follow these steps – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग चैटिंग और मीडिया शेयरिंग के लिए करते हैं। यूजर्स की शिकायत है कि वॉट्सऐप पर कोई फोटो शेयर करने पर उसकी क्वॉलिटी गिर जाती है और वह ओरिजनल क्वॉलिटी में शेयर नहीं होती। यूजर्स की इस शिकायत को दूर करते हुए कंपनी ने ‘बेस्ट क्वॉलिटी’ में फोटोज भेजने का विकल्प रोलआउट किया है। 

वॉट्सऐप यूजर्स को हाल ही में कई फीचर्स मिले हैं, जिनमें कम्युनिटीज और इन-चैट पोल्स वगैरह शामिल हैं। साथ ही अब एक ग्रुप में 1,024 तक यूजर्स जुड़ सकते हैं और 32 यूजर्स को ग्रुप वीडियो कॉल्स का हिस्सा बनाने का विकल्प दिया जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद यूजर्स को फोटो अपलोड क्वॉलिटी में बदलाव करने का विकल्प भी दिया गया है। यानी कि आप चुन सकेंगे कि आपकी फोटोज किस क्वॉलिटी में भेजी जाएं।

Whatsapp पर रहें Online और किसी को पता भी नहीं चलेगा, फॉलो करें आसान स्टेप्स

अलग से मिला फोटो अपलोड क्वॉलिटी सेक्शन

मेटा की ओनरशिप वाली ऐप ने सेटिंग्स में यूजर्स को एक डेडिकेटेड फोटो अपलोड क्वॉलिटी सेक्शन दिया है। यहां यूजर्स चुन सकते हैं कि वे अपने दोस्तों और कॉन्टैक्ट्स को ‘बेस्ट क्वॉलिटी’ में फोटोज भेजना चाहते हैं या नहीं। यहीं दूसरा विकल्प ‘डाटा सेवर’ नाम से दिया गया है। डाटा सेवर का चुनाव करने वालों की फोटोज कंप्रेस कर दी जाएंगी और ऐप चैटिंग के दौरान ज्यादा डाटा इस्तेमाल नहीं करेगी। 

तीसरा विकल्प ‘ऑटो’ का मिलता है, यानी कि नेटवर्क क्वॉलिटी के हिसाब से ऐप खुद तय करेगी कि किसी फोटो को बेस्ट क्वॉलिटी में भेजना चाहिए या नहीं। ध्यान रहे, ‘बेस्ट क्वॉलिटी’ में भेजे गए फोटो का साइज ज्यादा होगा और इन्हें अपलोड या डाउनलोड करने में भी ज्यादा वक्त लगेगा। फोटो क्वॉलिटी से समझौता नहीं करना चाहते तो पहला ‘बेस्ट क्वॉलिटी’ विकल्प चुनना अच्छा रहेगा।

Whatsapp में आ रहे हैं ये टॉप-5 फीचर्स, क्या आपने डाउनलोड किया लेटेस्ट अपडेट?

इन स्टेप्स को फॉलो कर बदलें सेटिंग्स

अच्छी क्वॉलिटी में फोटोज वॉट्सऐप पर शेयर करने के लिए सबसे पहले ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और फिर नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

1. वॉट्सऐप ओपेन करने के बाद तीन डॉट्स पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं।

2. यहां आपको ‘स्टोरेज एंड डाटा’ पर टैप करना होगा और स्क्रीन पर ‘फोटो अपलोड क्वॉलिटी’ विकल्प सबसे नीचे दिखाई देगा।

3. फोटो अपलोड क्वॉलिटी सेक्शन में जाकर आपको ‘बेस्ट क्वॉलिटी’ का चुनाव करना होगा। बाय डिफॉल्ट यह सेटिंग Auto (recommended) पर सेट की गई है।

अगर आपके लिए मोबाइल डाटा या इंटरनेट स्पीड कोई समस्या नहीं है तो बेस्ट क्वॉलिटी का चुनाव करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हाई-स्पीड इंटरनेट या WiFi ना होने की स्थिति में फोटोज भेजने में ज्यादा वक्त लगेगा और मोबाइल डाटा भी ‘डाटा सेवर’ मोड के मुकाबले तेजी से खर्च होगा।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM