How to fix wifi and bluetooth issues by resetting network settings on Android and iOS – Tech news hindi

ऐप पर पढ़ें

कई बार ऐसा होता है कि आपने फोन में नेटवर्क सिग्नल नहीं आते या फिर कमजोर होते हैं। ऐसे में किसी को कॉल करने या फिर इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ता है। इसके अलावा कई बार WiFi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में भी परेशानी देखने को मिलती है और यूजर्स को समझ नहीं आता कि क्या करें। इन सभी परेशानियों को आसान स्टेप्स फॉलो करते हुए फिक्स किया जा सकता है। 

स्मार्टफोन्स में यूजर्स को नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने का विकल्प मिलता है। अगर आपने कभी VPN सेवाएं इस्तेमाल की थीं या फिर WiFi पासवर्ड सेव किया था तो संभव है किसी मौजूदा सेटिंग के चलते कनेक्टिविटी में दिक्कत आ रही हो। इसी तरह फोन से कनेक्ट होने वाली ब्लूटूथ डिवाइसेज का डाटा भी उसमें सेव होता जाता है। छोटी-मोटी एरर फिक्स करने के लिए नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट की जा सकती हैं। 

Whatsapp पर रहें Online और किसी को पता भी नहीं चलेगा, फॉलो करें आसान स्टेप्स

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स ऐसे करें रीसेट

अलग-अलग एंड्रॉयड फोन्स में नेटवर्क सेटिंग्स बदलने का तरीका उनके सॉफ्टवेयर स्किन के हिसाब से अलग होता है। यहां हम पिक्सल और सैमसंग फोन्स के लिए स्टेप्स बता रहे हैं और इनसे मिलते-जुलते स्टेप्स बाकी फोन्स में भी फॉलो करने होंगे। 

सैमसंग स्मार्टफोन्स

1. सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स ओपेन करें। 

2. अब ‘General Management’ पर टैप करें। 

3. यहां दिखने वाले ‘Reset’ विकल्प का चुनाव करें। 

4. आखिर में ‘Reset Network Settings’ पर टैप कर दें। 

पिक्सल स्मार्टफोन्स

1. पिक्सल फोन में सेटिंग्स ओपेन करें। 

2. यहां ‘System’ पर टैप करने के बाद ‘Reset’ ऑप्शंस पर जाएं।

3. आप Reset WiFi, mobile & Bluetooth चुन सकेंगे।

4. आखिर में आपको ‘Reset Settings’ पर टैप करना होगा।

एंड्रॉयड यूजर्स पर दोहरा खतरा! जोकर के बाद अब उसकी गर्लफ्रेंड ‘हार्ली’ का अटैक

आईफोन में ऐसे रीसेट कर सकते हैं नेटवर्क सेटिंग्स

1. अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आईफोन या आईपैड में सेटिंग्स ओपेन करें।

2. यहां आपको General टैब में जाना होगा। 

3. सबसे नीचे स्क्रॉल करने के बाद ‘Transfer or Reset iPhone’ विकल्प दिखेगा, इसपर टैप करें।

4. अब ‘Reset’ पर टैप करें। 

5. आखिर में आपको ‘Reset Network Settings’ चुनना होगा और पासकोड एंटर करने के बाद सेटिंग्स रीसेट हो जाएंगी।


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM