ऐप पर पढ़ें
मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की ओर से बीते दिनों नए Channels फीचर वाला अपडेट रिलीज किया गया है, जिसके बाद से स्टेटस फीचर की जगह अपडेट्स ने ले ली है। ढेरों यूजर्स को यह बदलाव पसंद नहीं आया है और वे चैनल्स से जुड़े अपडेट्स नहीं देखना चाहते। अगर आप भी उन यूजर्स में शामिल हैं तो कुछ ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।
वॉट्सऐप चैनल्स फीचर का इस्तेमाल ब्रॉडकास्टिंग टूल की तरह किया जा सकता है और यूजर्स को दूसरे के चैनल्स फॉलो करने के अलावा खुद का चैनल क्रिएट करने का विकल्प भी दिया गया है। चैनल्स से जुड़े अपडेट्स यूजर्स को उसी टैब में दिखाए जा रहे हैं, जहां अब तक स्टेटस अपडेट्स दिखते थे। इस टैब का नाम भी अब Updates कर दिया गया है।
पुराने वर्जन पर डाउनग्रेड करने का विकल्प
अगर आपने अब तक वॉट्सऐप अपडेट नहीं किया और आपको चैनल्स फीचर से जुड़ा बदलाव नहीं दिख रहा तो बेहतर होगा कि ऐप अपडेट ना करें। आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर ऑटोमैटिक अपडेट्स डिसेबल कर सकते हैं। अगर आपको ये बदलाव दिखने लगे हैं और आप इनसे छुटकारा चाहते हैं तो ऐप को डाउनग्रेड किया जा सकता है। यानी कि आप ऐप का पुराना वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको वॉट्सऐप मेसेजेस और मीडिया का बैकअप लेना होगा और नए वर्जन को फोन से अनइंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप किसी भरोसेमंद सोर्स से ऐप के पुराने वर्जन का APK डाउनलोड करते हुए उसे इंस्टॉल किया जा सकेगा। पुराना वर्जन डाउनलोड करते ही पहले की तरह केवल स्टेटस अपडेट्स दिखने शुरू हो जाएंगे। हालांकि अगर आप वॉट्सऐप रीइंस्टॉल नहीं करना चाहते तो एक और विकल्प भी है।
कोई भी WhatsApp चैनल फॉलो ना करें
वॉट्सऐप ओपेन करें और अपडेट्स सेक्शन में जाएं। अगर आपने कोई चैनल फॉलो किया है तो उसके अपडेट्स आपको स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। उन सभी चैनल्स को अनफॉलो कर दें, जिन्हें आप फॉलो करते हैं। अगर आप कोई भी चैनल फॉलो नहीं करते तो आपको स्टेटस टैब का व्यू पहले जैसा दिखता रहेगा। इसके अलावा अगर आपने जिन चैनल्स को फॉलो किया है, उनके सभी अपडेट्स देख लिए तब भी स्टेटस टैब पहले जैसा दिखने लगेगा।
Source link