आधार कार्ड (Aadhaar Card) से संबंधित धोखाधड़ी और घोटालों को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय हर दस साल में आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। मंत्रालय ने कई ऑफिशियल नोटिफिकेशन में नाम, जन्म तिथि, लिंग और पता जैसी डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। और, अब यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अपनी वेबसाइट पर पॉप-अप नोटिफिकेशन के माध्यम से ऐसा ही आग्रह कर रहा है।
UIDAI ने कहा है कि आधार को अपडेट करने से ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ेगी। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन विभाग 10 साल पहले जारी किए गए आधार कार्ड को अपडेट करने की पुरजोर सलाह देता है। अगर आपका आधार भी दस साल पुराना है और आप अपने आधार की कोई डिटेल अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे देखें सबसे सिंपल तरीका…
अपना आधार कार्ड कैसे अपडेट करें?
आधार डिटेल्स अपडेट करने के 2 अलग-अलग तरीके हैं: –
पहला: स्थायी नामांकन केंद्र पर जाकर: इसके लिए uidai.gov.in पर “Locate Enrolment Center” पर क्लिक करके निकटतम नामांकन केंद्र सर्च करें।
दूसरा: ऑनलाइन: इसके लिए uidai.gov.in पर “Update Aadhaar Details (Online)” पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आधार डिटेल कैसे अपडेट करें? यहां एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
स्टेप 1: uidai.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: ‘My Aadhaar’ टैब के तहत, ‘Update Demographics Data and Check status’ चुनें।
स्टेप 3: आपको दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा: https://myaadhaar.uidai.gov.in/। अब आपको ‘Login’ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
स्टेप 5: लॉग इन करने के बाद, ‘Update Aadhaar Online’ चुनें।
स्टेप 6: निर्देश पढ़ने के बाद ‘Proceed to update Aadhaar’ पर क्लिक करें।
स्टेप 7: वह डेटा फील्ड चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि आपको आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले नए पते का प्रमाण अपलोड करना होगा। ‘Proceed to update Aadhaar’ पर क्लिक करें।
स्टेप 8: डिटेल्स सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट करें।
स्टेप 9: पेमेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने के बाद, पता अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करें।
Source link