No need to block any contact hide your DP and Last Seen on WhatsApp like this – Tech news hindi

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर हमारी बहुत सारी जानकारी मौजूद होती है। डिस्प्ले पिक्चर (DP) हमारी फोटो दिखाती है, तो लास्ट सीन से पता लगता है कि आखिरी बार हमने कब ऐप खोला था। यह निजी जानकारी हम हर किसी के साथ साझा करने में सहजता महसूस नहीं करते। 

ऐसे में कई बार में कॉन्टैक्ट लिस्ट से ऐसे नंबर ब्लॉक करने या डिलीट करने की जरूरत हो जाती है, जिनसे हम DP और Last Seen छिपाना चाहते हैं। लेकिन व्हाट्सएप के कुछ दिनों पहले आए फीचर ने यह समस्या खत्म कर दी है। अब आप व्हाट्सएप सेटिंग्स में बदलाव करके किसी से भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर और लास्ट सीन छिपा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 4G के मुकाबले इतने महंगे होंगे 5G plans, 26 जुलाई से स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू

किसी कॉन्टैक्ट से ऐसे छिपाएं Profile Photo या Last Seen

स्टेप 1: अपने Android या iPhone पर अपना WhatsApp खोलें।

स्टेप 2: तीन-डॉट विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: सेटिंग> अकाउंट> प्राइवेसी> प्रोफाइल फोटो पर जाएं।

स्टेप 4: अब, ‘My contacts except’ चुनें और उन कॉन्टैक्ट्स को चुनें, जिनसे आप अपनी प्रोफाइल फोटो छिपाना चाहते हैं।

इसी तरह, आप लास्ट सीन के लिए भी My contacts except का ऑप्शन दिया जाता है। 

इसके अलावा, उपयोगकर्ता अपने ‘About’ को चुने हुए कॉन्टैक्ट से भी छिपा सकते हैं। 


Source link
akky4u: I am an M.Com degree holder but curiosities about Information Technology fascinate me to my childhood love –The computer. Therefore fulfilled my fascination I trying and trying to get all knowledge about Information and communication technology myself and with the help of my best buddy. And finally I achieved mastery which I want with hard work. Now I want to pass my knowledge to others who really needed. Obviously I have God gifted Helping Nature. So now I wanna help the needy people with my knowledge. And I think this one is best Idea to fulfill my thoughts, knowledge and especially my nature about Help to others. And the results are in front of you- the website AKKY4U.COM